HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

आंज-भोज क्षेत्र मे पर्यटन की अपार संभावनाएं

By अखण्ड भारत

Published on:

Summary

Immense possibilities of tourism in Aanj-Bhoj area

विस्तार से पढ़ें:

आंज-भोज में हो सकती रोप-वे ,एग्रो-टूरिज्म, ट्रैकिंग, कैंपिंगऔऱ पैरा-ग्लाइडिंग

संजीव कपूर: उपमंडल के आंज-भोज में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र में कुलथिना, शमयला, रुदाना, डण्डा-आंज निगाली ऐसे स्थान है जहाँ पर्यटन विभाग ध्यान दें तो स्थानीय यूवाओं को रोज़गार के साथ साथ क्षेत्र की जनता की आर्थिक स्थिति में भी इजाफा हो सकता है।बनोर पंचयात के निगाली में देवदार के पेड़ों सजी सूंदर घाटी है।जो मिनी स्विजरलैंड से कम नहीं गर्मियों में भी यहां का तापमान तकरीबन मनाली,शिमलाएवं अन्य हिल्स स्टेशनों जैसा ही रहता है, ज्यादा पर्यटन की संभावना डण्डा आंज पंचायत में है यहाँ टॉरुं गावँ से लेकर डण्डा आंज गाँव तक लगभग 1 किलोमीटर लोक निर्माण विभाग की सड़क है जहाँ से विकासनगर से देहरादून तक क्षेत्र तकरीबन एक आंख से दिखता है। इस स्थान पर यदि पर्यटन विभाग दौरा करे तो पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं हो सकती है।

उड़ान भरने के बाद लैंड करने के लिए यमुना नदी के साथ साथ डाकपत्थर का बहुत विशाल ग्राउंड है जहां सुरक्षित लैंड किया जा सकता है।पैराग्लाइडिंग की कड़ी को अगर पर्यटन विभाग डाकपत्थर से टॉरुं ओर डण्डा आंज के लिए रोप-वे से जोड़ दे तो सोने पे सुहागा हो सकता है।  रोप-वे ट्राली के माध्यम से पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग के स्थान तक पहुंचने में आसानी हो जाएगी। जिसके कारण स्थानीय युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकते हैं। रोप-वे ट्राली के लिए एक बार सर्वे भी किया गया था लेकिन राजनीतिक पार्टियों के उठक पटक के कारण ठंडे बस्ते में चला गया है।

यह कहते हैं लोग

आंज-भोज क्षेत्र मे पर्यटन की अपार संभावनाएं

जीएम DIC नाहन जी.एम चौहान कहते है कि ट्रांसगिरी क्षेत्र के रुदाना, निगाली, तिलोरधार, रेंज में एग्रो टूरिज्म तथा कैंपिंग – ट्रैकिंग की काफ़ी संभावनाएं है, यहां मौसम सालभर सुहावना रहता है, जो पर्यटकों को काफ़ी आकर्षित कर सकता है l पावटा साहिब और देहरादून के नजदीक होने के कारण यह पर्यटकों की पसंदीदा स्थल साबित होगा l

आंज-भोज क्षेत्र मे पर्यटन की अपार संभावनाएं

डण्डा-आंज के प्रधान कमला देवी बताते है कि हम जब भी कोई सरकार का नुमाइंदा आता है हरबार हम सभी को इस स्थान पर पर्यटक स्थल की संभावना के बारे में अवगत कराते हैं। पूर्व में वीरभद्र सरकार ने आश्वासन भी दिया था लेकिन अभी तक धरातल पर कुछ नहीं हुआ

आंज-भोज क्षेत्र मे पर्यटन की अपार संभावनाएं

नघेता निवासी अधिवक्ता रवींद्र शर्मा बताते है कि आंज भोज में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इस पर्यटन विभाग सर्वे करें तो निसंदेह यहाँ पैराग्लाइडिंग और रोप-वे की अपार संभावनाएं हैं।

आंज-भोज क्षेत्र मे पर्यटन की अपार संभावनाएं

पत्रकार राधा तोमर बताते है कि निसंदेह क्षेत्र पर्यटन की संभावनाओं से जुड़ा है कालसी, डाकपत्थर, देहरादून, मंसूरी नजदीकी पर्यटक स्थल है जो पर्यटक यहां आते है रोप वे ओर पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं को देखते हुए यहां का रुख भी अवश्य करँगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
आंज-भोज क्षेत्र मे पर्यटन की अपार संभावनाएं

पूर्व BDC चेयरमैन रमेश तोमर बताते है कि बीजेपी सरकार पर्यटन को बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प है। आंज भोज मे रोप वे, पैराग्लाइडिंग के अलावा ट्रेकिंग, वुड हट जैसी बहुत संभावनाएं हैं। आर्थिक स्तर को बढ़ाने के लिए पैराग्लाइडिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

आंज-भोज क्षेत्र मे पर्यटन की अपार संभावनाएं

.भैला पंचायत के युवा प्रधान मनीष तोमर बताते है कि हमने कई बार सरकार को इन पर्यटक स्थलों के बारे मे अवगत कराया था। क्षेत्र का सर्वे भी किया गया है। बावजूद उसके प्रशासनिक अधिकारी पैराग्लाइडिंग की जमीन नही ढूंढ पाए है।

अखण्ड भारत

Akhand Bharat is a group of dedicated media professionals to bring out the true news to the people. With modern technology, Akhand Bharat digital channel is reaching directly to the people of India and worldwide.We have a huge reader base for digital paper, and the magazine as well as a rapidly growing follower base on all social media platforms i.e. Twitter, YouTube, Facebook, Instagram, etc. who are accessing news content online.