HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

HRTC में 474 परिचालकों सहित 1109 कर्मचारी हुए रेगुलर, सरकार ने दिया तोहफा

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

HRTC : 31-03-2024 को दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को तोहफा  हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके 1144 कर्मचारियों में से 1109 कर्मचारियों को सरकार ने नियमित कर दिया है। वहीं 35 कर्मचारियों को उपयुक्त न पाए जाने पर अभी नियमित ...

विस्तार से पढ़ें:

HRTC : 31-03-2024 को दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को तोहफा 

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके 1144 कर्मचारियों में से 1109 कर्मचारियों को सरकार ने नियमित कर दिया है। वहीं 35 कर्मचारियों को उपयुक्त न पाए जाने पर अभी नियमित नहीं किया है।

HRTC निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसरण में निगम में विभिन्न श्रेणियों के 1144 कर्मचारियों ने 31-03-2024 को दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर लिया है और वे नियमितीकरण के लिए पात्र हैं।

HRTC में 474 परिचालकों सहित 1109 कर्मचारी हुए रेगुलर, सरकार ने दिया तोहफा

नियमितीकरण के लिए उनके मामलों पर शुरूआत में मंडलीय स्तर पर विचार किया गया और उसके बाद मुख्यालय स्तर पर विचार किया गया जिनमें 6 कार्य प्रबंधक, 1 अधीक्षक (भंडार), 15 कनिष्ठ कार्यालय सहायक, 12 चालक, 474 परिचालक, 536 कनिष्ठ तकनीशियन, 86 कर्मशाला सहायक और 14 अन्य कर्मचारी उपयुक्त पाए गए। उन्होंने बताया कि ये 1109 कर्मी नियमितीकरण के लिए उपयुक्त पाए गए, जिन्हें नियमित किया गया है। 

Also Read : HRTC सोलन के RM सुरेंद्र राजपूत निभा रहे कुशल प्रशासक की भूमिका 

कनिष्ठ कार्यालय सहायक श्रेणी में कुल 15 कर्मचारी थे जिनमें 10 उपयुक्त पाए गए और उन्हें नियमित किया गया। वहीं चालक श्रेणी में 12 कर्मचारी थे, जिनमें 4 कर्मचारी उपयुक्त पाए गए। इसके अतिरिक्त परिचालकों में 474 में से 457 उपयुक्त पाए गए।

कनिष्ठ तकनीशियन में 536 में से 534 कर्मचारी उपयुक्त पाए गए और उन्हें नियमित किया गया।  इसके अतिरिक्त  कर्मशाला सहायक में 86 में से 83 कर्मचारी ही उपयुक्त पाए गए, जिन्हें नियमित किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now