HP Board 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं कक्षा की टाॅप मेरिट सूची में भी बेटियों ने बाजी मारी है।
HP Board 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा एचपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। जो स्टूडेंट्स एचपी बोर्ड 10th क्लास की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए एचपीबोस 10 रिजल्ट 2024 सीधा लिंक ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org results 2024 पर एक्टिव किया गया है।
इस बार 10वीं क्लास का रिजल्ट 74.61 प्रतिशत रहा है. हिमाचल प्रदेश में इस बार बेटियों ने बाजी मारी है। हमीरपुर से नादौन के सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है जबकि कृतिका भवारना कांगड़ा की छात्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया है, वहीं शिवम शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
HP Board 10th Result 2024: यहां देखें टॉप-3 लिस्ट
रैंक | स्टूडेंट का नाम | जिला | प्राप्तांक | परसेंटेज | रेंक |
1 | रिद्दिमा शर्मा | हमीरपुर | 700 में से 699 | 99.86 | 1st |
2 | कृतिका शर्मा | कांगड़ा | 700 में से 698 | 99.71 | 2nd |
3 | शिवम शर्मा | बिलासपुर | 700 में से 697 | 99.57 | 3rd |
3 | धृति तेगता | शिमला | 700 में से 697 | 99.57 | 3rd |
3 | रुशिल सूद | कांगड़ा | 700 में से 697 | 99.57 | 3rd |
HP Board 10th Result 2024: आंकड़े
कुल स्टूडेंट्स | 91,622 |
परीक्षा देने वाले | 91,130 |
पास कितने हुए | 67,988 |
फेल कितने हुए | 12,613 |
कंपार्टमेंट में कितने विद्यार्थी | 10,474 |
HPBOSE 10th Pass Percentage 2024 | 74.61% |
HP Board 10th Result 2024: रिधिमा शर्मा बनीं टॉपर
हमीरपुर जिला के नादौन की सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक लेकर प्रदेश भर में टॉप किया है। उन्होंने 99.86 अंक हासिल किए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना कांगड़ा की छात्रा कृतिका शर्मा है, इन्होंने 700 में से 698 लाकर 99.71 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
HP Board 10th Result 2024: लड़कियों ने मारी बाजी
इस साल करीबन 92 हजार स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिसमें से 67988 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 44559 और लड़कों का पास प्रतिशत 46571 रहा है।
HP Board 10th Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होम पेज पर आपको Himachal Pradesh Board 10th Class Result 2024 Link मिलेगा। उसे क्लिक करें।
- हिमाचल प्रदेश बोर्ड लॉगिन पेज खुलेगा। यहां HPBOSE 10th Result 2024 Roll Number भरें। मांगी गई बाकी की जानकारी भरकर सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। उसे डाउनलोड कर लें।