HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Hollywood star: शाहरुख खान के नक्शे-कदम पर चले Hollywood superstar एड शीरन, किंग खान के साथ किया रॉक

By Sushama Chauhan

Published on:

शाहरुख खान के नक्शे-कदम पर चले Hollywood superstar एड शीरन

Summary

शाहरुख खान के नक्शे-कदम पर चले Hollywood superstar एड शीरन

विस्तार से पढ़ें:

Hollywood superstar: बॉलीवुड सुपरस्टार और Hollywood superstar जब एक साथ आते हैं तो कैसे लगता है, इसकी झलक फराह खान ने दिखाई है। उन्होंने वीडियो साझा किया जिसमें शाहरुख खान और गायक एड शीरन एक साथ नजर आए हैं।

शाहरुख खान के नक्शे-कदम पर चले Hollywood superstar एड शीरन
शाहरुख खान के नक्शे-कदम पर चले Hollywood superstar एड शीरन

भारत में भी विदेशी सितारों के म्यूजिक कॉन्सर्ट खूब होने लगे हैं। बॉलीवुड स्टार्स के साथ इन Hollywood superstar का उठना बैठना भी हो रहा है। जामनगर में रिहाना के धमाके के बाद अब एक म्यूजिक कॉनसर्ट के लिए एड शीरन इन दिनों भारत आए हुए हैं। ये उनका पहला भारत दौरा नहीं है। वो पहले भी आते रहे हैं।

‘शेप ऑफ यू’ गाने से भारत में छाने वाले एड शीरन इन दिनों मुंबई में हैं और बॉलीवुड स्टार्स के साथ अपना वक्त बिता रहे हैं। लगातार उनरके वीडियो सामने आ रहे हैं। वो कभी क्लब में पार्टी करते देखे जा रहे हैं तो कभी स्कूली बच्चों को अपना गाना सुनाते। इसी बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एड शीरन औ शाहरुख खान एक साथ नजर आ रहे हैं। 

Hollywood superstar: शाहरुख और एड शीरन एक साथ 

शाहरुख खान के नक्शे-कदम पर चले Hollywood superstar एड शीरन

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में शाहरुख खान और एड शीरन एक साथ डांस मूव करते दिख रहे हैं। शाहरुख एड को वीडियो में अपना आइकॉनिक डांस स्टेप सिखा रहे हैं। शाहरुख खान अपनी बाहें फैल कर खड़े दिख रहे हैं। उन्हें ही फॉलो करते हुए एड शीरन भी उनके स्टेप को दोहरा रहे हैं। शाहरुख खान और एड शीरन इस मूव को कंप्लीट करने के बाद एक-दूसरो को गले लगाते हैं। शाहरुख इस दौरान बड़े प्यार से पेश आते हैं और 

Hollywood superstar: फराह खान ने पोस्ट किया वीडियो

इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान ने शेयर किया है। बीते दिन फराह खान और शाहरुख खान दोनों ने एड शीरन से मुलाकात की। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए फराह खान ने लिखा, ‘जब एड शीरन और शाहरुख खान एक साथ हों तो नतीजा ये होता है।’ इस वीडियो को देखने के बाद लोग शाहरुख खान की खूब तारीफ कर रहे हैं। आखिर जिस तरह से शाहरुख खान एड शीरन के साथ पेश आए हैं, उसे देखते हुए फैंस का कहना है कि वो एक सच्चे जेंटलमैन हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hollywood superstar: खास दौरे पर भारत आए हैं एड

शाहरुख खान के नक्शे-कदम पर चले Hollywood superstar एड शीरन

एड शीरन इस समय भारत के अपने ‘+-=÷x’ दौरे पर हैं और 16 मार्च, 2024 को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में प्रदर्शन करेंगे। कॉन्सर्ट के लिए टिकट की दो कीमतें हैं, एक 9500 रुपये की और दूसरी 16,000 रुपये की। भारत के बाद वह अमेरिका, इटली, पुर्तगाल, जर्मनी और नॉर्वे सहित कई यूरोपीय देशों का दौरा करेंगे। छह साल बाद एड का यह भारत में दूसरा दौरा है। उनका पिछला ब्लॉकबस्टर टूर 2017 में डिवाइड टूर था। 

ये भी पढ़ें

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !