HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

हिमाचल की उड़नपरी सीमा ने अब 5000 मीटर दौड़ में झटका गोल्ड मैडल

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

चम्बा : चम्बा की बेटी उड़नपरी सीमा ने गोवा में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय एथलैटिक्स चैंपियनशिप में एक और गोल्ड मैडल जीता है। इस बार उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में मैडल अपने नाम किया है। इससे पहले उड़नपरी सीमा ने इसी प्रतियोगिता में 10000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। उड़नपरी ...

विस्तार से पढ़ें:

चम्बा : चम्बा की बेटी उड़नपरी सीमा ने गोवा में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय एथलैटिक्स चैंपियनशिप में एक और गोल्ड मैडल जीता है। इस बार उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में मैडल अपने नाम किया है। इससे पहले उड़नपरी सीमा ने इसी प्रतियोगिता में 10000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। उड़नपरी सीमा ने एक ही महीने में 3 नैशनल गोल्ड मैडल और एक सिल्वर मैडल हासिल कर नया कीर्तिमान हासिल किया है।

सीमा ने साबित कर दिया कि हौसले बुलंद हों तो कुछ भी असंभव नहीं है। उनकी उड़ान को अब रोक पाना संभव नहीं है। सीमा ने पूरे देश में चम्बा व हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिला चम्बा की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के रेटा गांव की सीमा एक सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं। अब तक वह कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी है। उसका लक्ष्य 2024 के पैरिस ओलिम्पिक है। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। जल्द ही वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेगी और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी।