HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

राष्ट्रीय पेंचक सिलाट स्पर्धा में हिमाचल ने जीते दो कांस्य पदक

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नाहन : राष्ट्रीय स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम दो कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। इंडियन पेंचक सिलाट फैडरेशन ने पटना में यह प्रतियोगिता आयोजित की। पाटलीपुत्र स्पोट्र्स कांप्लेक्स पटना बिहार में हुई इस प्रतियोगिता देश के सभी राज्यों के 1300 खिलाडिय़ों ने अपने-अपने आयु वर्ग ...

विस्तार से पढ़ें:

नाहन : राष्ट्रीय स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम दो कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। इंडियन पेंचक सिलाट फैडरेशन ने पटना में यह प्रतियोगिता आयोजित की। पाटलीपुत्र स्पोट्र्स कांप्लेक्स पटना बिहार में हुई इस प्रतियोगिता देश के सभी राज्यों के 1300 खिलाडिय़ों ने अपने-अपने आयु वर्ग में भाग लिया।

हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलाट के महासचिव मोहम्मद जावेद ने बताया कि हिमाचल की टीम में 10 लड़के व दो लड़कियां शामिल रहीं। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर वर्ग में प्रदेश के लिए दो कांस्य पदक जीते। इसमें सिरमौर जिला के सूर्यांश पराशर व बिलासपुर जिला की साक्षी ठाकुर कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही।

पेंचक सिलाट संघ हिमाचल के चेयरमैन एचडी पंचानी, अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आजार, महासचिव मोहम्मद जावेद ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।