HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

हिमाचल की महिला कबड्डी टीम बनी नैशनल चैम्पियन, हरियाणा को हराकर जीता खिताब

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला : 37वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने हरियाणा की टीम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को 34-23 से हराकर जीत दर्ज की और इसी के साथ हिमाचल की कबड्डी टीम नैशनल चैम्पियन बनी। जीत दर्ज ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला : 37वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने हरियाणा की टीम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को 34-23 से हराकर जीत दर्ज की और इसी के साथ हिमाचल की कबड्डी टीम नैशनल चैम्पियन बनी। जीत दर्ज करने के बाद खिलाड़ियों ने मैदान में नाटी डाली।

हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस बार भी हिमाचल की बेटियों ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी। बुधवार को हरियाणा के साथ हुए फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने 32-23 से शिकस्त दी। 

पहले हॉफ में हिमाचल व हरियाणा की टीमें 12-12 के स्कोर पर थी। सिरमौर की बेटी पुष्पा राणा की कप्तानी में टीम ने दूसरे हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पुष्पा के दो सुपर रेड की बदौलत हिमाचल की टीम हरियाणा पर भारी पड़ गई। पुष्पा ने पहले सुपर रेड में 3 व दूसरे में 5 अंक जुटाए।

बता दें कि गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की टीम ने लगातार 4 मुकाबलों में  जीत दर्ज की। पहले मैच में महाराष्ट्र को 44-23 से हराया। इसके बाद उत्तर प्रदेश को एकतरफा मुकाबले में 52-22 से हरा दिया। तीसरे मैच में राजस्थान को 36-23 से हराया तो सेमीफाइनल में पंजाब को 48-30 से हराकर हिमाचल की टीम ने फाइनल में स्थान बनाया।