HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Himachal ने मानसून में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उदार केंद्रीय सहायता का किया आग्रह

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Himachal : तीन दिवसीय दौरे पर थी अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा ने आज यहां अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) के साथ एक डीब्रीफिंग बैठक की अध्यक्षता की। यह टीम इस मानसून के दौरान Himachal प्रदेश में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का आकलन करने के ...

विस्तार से पढ़ें:

Himachal : तीन दिवसीय दौरे पर थी अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल

अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा ने आज यहां अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) के साथ एक डीब्रीफिंग बैठक की अध्यक्षता की। यह टीम इस मानसून के दौरान Himachal प्रदेश में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर थी।

Himachal ने मानसून में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उदार केंद्रीय सहायता का किया आग्रह

ओंकार चंद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान पर केंद्र सरकार को एक व्यापक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें बताया गया है कि प्रदेश में अनुमानित नुकसान लगभग 1,613.50 करोड़ रुपये का हुआ है।

मानसून के दौरान  राज्य को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा और इस दौरान प्रदेश में भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ से सड़कें, सिंचाई योजनाएं और आवासीय क्षेत्र व्यापक स्तर पर से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन की 46, बादल फटने की 12 और 39 बाढ़ जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा, जिससे जान-माल को बहुत नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में 174 लोगों की जान गई, जबकि 144 लोगों ने बारिश के कारण अपनी जान गंवाई। इसके अलावा लगभग 206 लोग घायल हुए, 31 लापता हैं और 222 पशुधन हताहत हुए। इस दौरान 1405 घरों और पशु आश्रय भी क्षतिग्रस्त हुए। प्रदेश सरकार द्वारा तत्काल क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की बहाली के लिए अनुमानित 621.77 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

Himachal ने मानसून में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उदार केंद्रीय सहायता का किया आग्रह

उन्होंने कहा कि इस दौरान जल आपूर्ति बुनियादी ढांचे को भी नुकसान हुआ। 5505 जल आपूर्ति योजनाएं, 1213 सिंचाई परियोजनाएं, 99 मल निकासी परियोजनाएं, 69 बाढ़ सुरक्षा कार्य और 57 हैंडपंप क्षतिग्रस्त हुए जिससे Himachal प्रदेश को 540.88 करोड़ रुपये का नुकसान पहंुचा।

ओंकार शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आपदा तैयारियों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में संभावित आपदाओं से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बलों व स्थानीय समुदायों के साथ समन्वय स्थापित कर रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार से प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता पर बल दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने कहा कि भौगोलिक स्थलाकृति के कारण राज्य प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यान्त संवेदनशील है। आपदा-ग्रस्त क्षेत्रों में प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली, डॉपलर रडार और आपातकालीन कर्मियों को तैनात करने के हर संभव प्रयासों के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों को में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए केंद्रीय सहायता की आवश्यकता है।

Also read : Himachal सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा प्रदेश में 5 नए नेशनल हाईवे बनाने का प्रस्ताव

उन्होंने Himachal जैसे पहाड़ी राज्यों की आवश्यकताओं के दृष्टिगत राहत मैनुअल में सुधार करने का आग्रह किया ताकि प्रभावित लोगों को समय पर राहत पहुंचाने और पुनर्निर्माण में सहायता मिल सके।

आपदा प्रबंधन निदेशक एवं विशेष सचिव डी.सी. राणा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के मौके पर मूल्यांकन के लिए आईएमसीटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने टीम को प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी दी और राज्य की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए उदार केंद्रीय सहायता का आग्रह किया।

आईएमसीटी ने राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि उदार वित्तीय सहायता के लिए राज्य के अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) कमलेश कुमार पंत, प्रमुख सचिव (परिवहन) आर.डी. नजीम, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. अभिषेक जैन, सचिव ग्रामीण विकास राजेश शर्मा, सचिव प्रियंका बसु, संयुक्त सचिव मिहिर कुमार और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।