HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

हिमाचल लोकसेवा आयोग 10 दिन में शुरू करेगा दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया : मुख्यमंत्री सुक्खू

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले 10 दिन के भीतर हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के दो हजार विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। अभ्यर्थियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी और न ही आयु सीमा की शर्त रहेगी। एक महीने के अंदर इसका ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले 10 दिन के भीतर हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के दो हजार विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। अभ्यर्थियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी और न ही आयु सीमा की शर्त रहेगी। एक महीने के अंदर इसका रिजल्ट जारी होगा। वहीं, पुरानी लंबित भर्तियों जिनपर कोई मामला नहीं बनता, उनका परिणाम भी घोषित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंगलवार को विधानसभा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाया।

उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी चयन आयोग में पेपर बेचने का धंधा पिछले कई सालों से चल रहा था। हमने विजिलेंस के माध्यम से जाल बिछाया और पेपर लीक करने वालों को पकड़ा। साथ ही आयोग को भंग किया।