HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Himachal : ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मतदान करने बूथ पहुंची महिला

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Himachal : 5 दिन से अस्पताल में दाखिल है महिला  Himachal : घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी मतदान केंद्र के बूथ नंबर 99 पर एक बीमार महिला ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ वोट डालने के लिए पहुंची।  भारतीय चुनाव आयोग ने भी अपने अधिकारिक पेज पर महिला के फोटो सहित मतदान ...

विस्तार से पढ़ें:

Himachal : 5 दिन से अस्पताल में दाखिल है महिला 

Himachal : घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी मतदान केंद्र के बूथ नंबर 99 पर एक बीमार महिला ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ वोट डालने के लिए पहुंची। 

Himachal : ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मतदान करने बूथ पहुंची महिला

भारतीय चुनाव आयोग ने भी अपने अधिकारिक पेज पर महिला के फोटो सहित मतदान करने के जज्बे की सराहना की है। घुमारवीं के टिक्कर गांव की विमला देवी (68) ऑक्सीजन की कमी के चलते पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती है। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर से ऑक्सीजन दी  जा रही है

Also Read : Himachal में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई भागों में छह दिन बारिश का पूर्वानुमान

बीमार महिला ने अपने बेटों राजीव शर्मा और संजीव शर्मा से मतदान करने की इच्छा जाहिर की। बेटों के बार-बार समझाने और खराब तबीयत का हवाला दिया, इसके बावजूद महिला वोट डालने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार बेटों को भी मां की जिद के आगे झुकना पड़ा। शनिवार को सुबह 9:00 बजे दोनों बेटे अपनी माता को गाड़ी में बैठाकर ऑक्सीजन सिलेंडर, मास्क सहित मतदान केंद्र पहुंचे।

उस समय Himachal तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे थे। बुजुर्ग महिला की हिम्मत को देखते हुए मंत्री राजेश धर्माणी भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। उन्होंने महिला के जज्बे को सलाम किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महिला के बेटे राजीव शर्मा ने बताया कि उनकी माता पिछले पांच दिनों से ऑक्सीजन की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती है। हालत इतनी खराब है कि बिना ऑक्सीजन मास्क के ऑक्सीजन लेवल 60 से 65 पहुंच रहा है। ऐसी हालत में माता ने वोट डालने की जिद पकड़ ली और बड़ी मुश्किल से चिकित्सकों से बात कर मतदान केंद्र तक लाया गया।

ऑक्सीजन सिलेंडर, मास्क के साथ ही मतदान केंद्र माता को लाया गया। उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद दोबारा अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।