HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Himachal में 16 साल की नाबालिग लड़की की दराट से हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Himachal : प्रधान ने फ़ोन पर दी पुलिस को सूचना  Himachal : कांगड़ा जिले में एक बार फिर से नाबालिग की दराट से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के अनुसार, कांगड़ा जिले के नुरपूर ...

विस्तार से पढ़ें:

Himachal : प्रधान ने फ़ोन पर दी पुलिस को सूचना 

Himachal : कांगड़ा जिले में एक बार फिर से नाबालिग की दराट से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Himachal में 16 साल की नाबालिग लड़की की दराट से हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा जिले के नुरपूर के डमटाल थाना के तहत यह घटना पेश आई है। रविवार को 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या से हत्या कर दी।

डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया के थाना डमटाल को रविवार सुबह 9 बजे भदरोआ के प्रधान का फोन आया था। उन्होंने बताया कि गांव भदरोआ में एक नाबालिग लड़की की हत्या की गई है। 

Also Read : Himachal By Election : Himachal में 3 सीटों पर होंगे उपचुनाव, तारीखों का हुआ ऐलान

अतिरिक्त पुलिस प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि नाबालिग लड़की अपने माता-पिता के साथ झुग्गी झोपड़ियां में रहती है। लड़की लोगों के घर में सफाई का काम करती थी। रविवार सुबह लड़की अपने मामा के साथ झुग्गी में थी। मामा जैसे ही नहाने गए तो इस दौरान बिहार का रहने वाला आरोपी मोहन (40) हाथ में दरात लेकर झुग्गी से बाहर जा रहा है। बाद में महेंद्र ने देखा कि भांजी का शव खून से लथपथ बेड पर पर पड़ा हुआ था। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गांव वालों ने लड़की को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन वह दम तोड़ चुकी थी। आरोपी को बाद में पुलिस ने दबोच लिया है।

एएसपी धर्मचंद वर्मा, डीएसपी विशाल वर्मा तथा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी और तथ्यों की जांच की। फिलहाल, पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।