HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Himachal की महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Himachal में यह पेंशन रुकवाने के लिए चुनाव आयोग क्यों गई भाजपा Himachal प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा नेता महिला हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। आज जारी एक बयान में नरेश चौहान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बार-बार यह ...

विस्तार से पढ़ें:

Himachal में यह पेंशन रुकवाने के लिए चुनाव आयोग क्यों गई भाजपा

Himachal प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा नेता महिला हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। आज जारी एक बयान में नरेश चौहान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बार-बार यह दोहरा रहे हैं कि भाजपा महिलाओं की हितैषी है, लेकिन Himachal प्रदेश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि 1500 रुपए पेंशन रुकवाने के लिए कौन चुनाव आयोग के पास गया।

Himachal की महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को महिलाओं को दिए जा रहे अधिकार में अड़ंगे लगाने के लिए प्रदेश की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए क्योंकि भाजपा नेता ही 1500 रुपए पेंशन रुकवाने के लिए चुनाव आयोग के पास गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जितना मर्ज़ी ज़ोर लगा लें, लेकिन प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन हर हाल में दी जाएगी। 

Also Read : Himachal : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया महिलाओं को अपमानित करने का आरोप, महिला विरोधी है विपक्षी दल

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा Himachal प्रदेश की जनता के सामने बेनक़ाब हो गया है। भाजपा सिर्फ महिला विरोधी ही नहीं बल्कि कर्मचारी विरोधी भी है। पुरानी पेंशन माँगने पर भाजपा नेताओं ने सरकारी कर्मचारियों को मज़ाक़ बनाया और उन्हें चुनाव लड़ने की चुनौती दी गई। जबकि राज्य में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की, ताकि बुढ़ापे में उन्हें किसी के आगे हाथ फैलाने को मजबूर न होने पड़े और वह आत्म सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें।

भाजपा नेताओं को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन को क्यों बंद कर दिया, जबकि अशोक गहलोत के नेतृत्व में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की थी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा नेता सिर्फ प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए मीडिया में झूठे बयान दे रहे हैं, लेकिन Himachal में लोग पढ़े लिखे हैं, समझदार हैं और सत्य-असत्य के बीच अंतर भली-भाँति करने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मात्र सवा साल के कार्यकाल में महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीना पेंशन प्रदान की, सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी, 20 हजार से अधिक सरकारी क्षेत्र में रोज़गार के अवसर पैदा किए हैं। यहीं नहीं युवाओं को स्वरोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए 680 करोड़ रुपये स्टार्ट अप फंड तैयार किया है और सवा साल में ही पांच गारंटियाँ पूरी की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने गारंटियों से आगे बढ़कर जनकल्याण का एक नया अध्याय लिखा है।