HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Himachal में 7 जिलों के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अलर्ट जारी

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Himachal : अलर्ट के बाद राज्य आपदा प्रबंधन विभाग भी सतर्क Himachal में मौसम विभाग ने फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी है। सात जिलों में इस चेतावनी का असर रहने वाला है। जिन जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया ...

विस्तार से पढ़ें:

Himachal : अलर्ट के बाद राज्य आपदा प्रबंधन विभाग भी सतर्क

Himachal में मौसम विभाग ने फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी है। सात जिलों में इस चेतावनी का असर रहने वाला है। जिन जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है उनमें कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, सोलन, कुल्लू, शिमला और मंडी शामिल हैं। इन जिलों में अलर्ट के बाद राज्य आपदा प्रबंधन विभाग भी सतर्क हो गया है। सभी जिला प्रशासन को भूस्खलन समेत अन्य मुश्किलों से निपटने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया है।

Himachal में 7 जिलों के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस चेतावनी का असर शुक्रवार 11:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान तेज बारिश से बाढ़ के हालात बन सकते हैं। सबसे बड़ी मुश्किल खड्डों और नालों के बेहद करीब रहने वालों को झेलनी पड़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बारिश की वजह से खड्डों का पानी उफान पर होगा। इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके अलावा बादल फटने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

Himachal में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट की चेतावनी को एक और दिन के लिए बढ़ा दिया है। जबकि शुक्रवार सुबह तक ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इसमें कांगड़ा, सोलन और सिरमौर तीन जिले प्रभाव के दायरे में आएंगे। जबकि सात जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चंबा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और शिमला शामिल है। किन्नौर और लाहुल-स्पीति में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को भी कई जिलों में भारी बारिश का असर देखने को मिला है।

Also read : Himachal : स्ट्रीट वेंडर्स के लिए नेम प्लेट सहित अन्य सुझावों पर विचार करेगी सरकार

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि आगामी 24 घंटे तक मौसम के खराब रहने की संभावना है। इसे देखते हुए दस जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट का प्रभाव रहेगा। जबकि सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।