HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह गिरफ्तार

By Sandhya Kashyap

Updated on:

Summary

नई दिल्ली : हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रतिभा सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा बुलाए गए प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली गई हैं। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने आज देशभर में AICC की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ...

विस्तार से पढ़ें:

नई दिल्ली : हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रतिभा सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा बुलाए गए प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली गई हैं।

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने आज देशभर में AICC की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन के विरोध में प्रदर्शन किया है। इसी मामले में दिल्ली में भी कांग्रेस ने धरना दिया। इस दौरान प्रतिभा सिंह को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के अन्य नेताओं को विरला मंदिर पुलिस थाने में रखा गया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी कर केंद्र सरकार कांग्रेसी नेताओं का मनोबल नहीं तोड़ सकती है। कांग्रेस पूरी तरह से गांधी परिवार के साथ है। जिस तरह मोदी सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस उससे घबराने वाली नहीं है।

प्रतिभा सिंह की गिरफ्तारी पर हिमाचल कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रवक्ता देवेंद्र बुशेहरी ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि बीते आठ सालों से देश में किसी भी विरोधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है। जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है। उसके खिलाफ ED, CBI और इनकम टैक्स लगा दी जाती है और झूठे मुकदमे बनाकर आवाज को दबा दिया जाता है।