HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Himachal कांग्रेस के सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Himachal कांग्रेस के सह प्रभारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया इस्तीफा   Himachal में कांग्रेस पार्टी राजनीतिक संकटों से घिरी हुई है। Himachal प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के करीबियों में गिने जाने वाले नेता तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी से शनिवार को ...

विस्तार से पढ़ें:

Himachal कांग्रेस के सह प्रभारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया इस्तीफा  

Himachal में कांग्रेस पार्टी राजनीतिक संकटों से घिरी हुई है। Himachal प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के करीबियों में गिने जाने वाले नेता तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी से शनिवार को इस्तीफा दे दिया। इससे हिमाचल के साथ ही पंजाब की सियासत में खलबली मच गई है।  

Himachal कांग्रेस के सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल

Himachal कांग्रेस के सह प्रभारी और पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता तेजिंदर सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की कॉपी शेयर करते हुए कहा कि 35 साल बाद भारी मन से कांग्रेस से इस्तीफा दे रहा हूं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद तेजिंदर सिंह बिट्टू ने भाजपा का दामन थाम लिया।

Also Read : Himachal : आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा

बिट्टू भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर तेजिंदर बिट्टू ने कहा, “मैंने कांग्रेस पार्टी में लगभग 35 साल बिताए हैं और आज मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी मुद्दों से भटक गई है। मैं किसी के खिलाफ नहीं बोलना चाहता। मैं पंजाब की भलाई के लिए भाजपा में शामिल हो गया।” उन्होंने आगे कहा, “भाजपा पंजाब के विकास और यहां के लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। मैं पंजाब के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करने का आग्रह करता हूं।”