HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Himachal By-Election Result 2024 : कांग्रेस ने 4 सीटों पर किया कब्जा, भाजपा को मिली 2 सीटें

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Himachal : लाहौल-स्पीति, कुटलैहड़, गगरेट, सुजानपुर से कांग्रेस को मिली जीत   Himachal प्रदेश में 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आए नतीजों में कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि भाजपा की झोली में 2 सीटें आईं हैं। लाहौल-स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा, गगरेट से ...

विस्तार से पढ़ें:

Himachal : लाहौल-स्पीति, कुटलैहड़, गगरेट, सुजानपुर से कांग्रेस को मिली जीत  

Himachal प्रदेश में 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आए नतीजों में कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि भाजपा की झोली में 2 सीटें आईं हैं।

Himachal By-Election Result 2024 : कांग्रेस ने 4 सीटों पर किया कब्जा, भाजपा को मिली 2 सीटें

लाहौल-स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा, गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया, सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह व कुटलैहड़ से विवेक शर्मा (विक्कू) ने जीत हासिल की है। वहीं भाजपा को 2 सीटों (धर्मशाला से सुधीर शर्मा व बड़सर से इंद्र दत्त लखनपान) पर जीत मिली है। 

धर्मशाला सीट से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने जीत हासिल की है। सुधीर शर्मा को 27529 मत हासिल हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी को 5611 मतों से हराया। देवेंद्र सिंह जग्गी को 21918 मत हासिल हुए। इसके अलावा आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी को 10770 और सतीश कुमार को 422 मत प्राप्त हुए। वहीं 482 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

 बड़सर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने 2125 मतों से जीत हासिल की। बड़सर में इंद्रदत्त लखनपाल की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

बता दें कि इससे पहले इंद्रदत्त लखनपाल 3 बार कांग्रेस पार्टी की तरफ से बड़सर के विधायक बने। इस बार उन्हें भाजपा ने बड़सर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। भाजपा के विश्वास पर मुहर लगाते हुए उन्हाेंने जीत दर्ज की। उन्होंने 33086 मत हासिल किए। कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद को 30961 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा आजाद उम्मीदवार विशाल शर्मा को 452 मत हासिल हुए, जबकि 323 लोगों ने नोटा को चुना।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Himachal By-Election Result 2024 : कांग्रेस ने 4 सीटों पर किया कब्जा, भाजपा को मिली 2 सीटें

कांग्रेस ने कुटलैहड़ में हुए उपचुनाव में भी जीत हासिल की है। बता दें कि कुटलैहड़ में कांग्रेस ने विवेक शर्मा (विक्कू) को भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार (भुट्टो) के खिलाफ मैदान में उतारा था। इस उपचुनाव में भाजपा व कांग्रेस के अलावा दो आजाद प्रत्याशी भी मैदान में थे। विवेक शर्मा (विक्कू) ने 35728 मत हासिल किए व देवेंद्र कुमार (भुट्टो) को 30841 मत प्राप्त हुए।

गगरेट विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को 7970 मतों से हराया। 13 राऊंड की चली मतगणना में राकेश कालिया को कुल 34785 मत प्राप्त हुए जबकि चैतन्य शर्मा को 26815 प्राप्त हुए। 

लाहौल-स्पीति में उपचुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। यह जीत कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखी जा रही है। लाहौल में कांग्रेस उम्मीदवार अनुराधा राणा ने आजाद उम्मीदवार राम लाल मारकंडा को कड़े मुकाबले में 1786 मतों से हराया। अनुराधा राणा को 8877 मत प्राप्त हुए जबकि राम लाल मारकंडा को 7091 मत प्राप्त हुए, वहीं भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर को कुल 2934 मत हासिल हुए। 

Himachal By-Election Result 2024 : कांग्रेस ने 4 सीटों पर किया कब्जा, भाजपा को मिली 2 सीटें

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस के कैप्टन रणजीत सिंह राणा के पक्ष् में 28577 वोट पड़े जबकि राजेंद्र राणा को 26403 मत हासिल हुए। 

Also Read : Himachal के तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मंजूर, होगा उपचुनाव

  बता दें कि ये सीटें Himachal में सत्तासीन कांग्रेस के विधायकाें धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार (भुट्टो), गगरेट से चैतन्य शर्मा व बड़सर विधानसभा क्षेत्र से इंद्र दत्त लखनपाल के भाजपा में शामिल होने के चलते खाली हुईं थीं।

भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए उक्त सभी 6 को भाजपा की ओर से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव करवाए गए, जिसके लिए 1 जून का मतदान हुआ। आज आए परिणामों में कांग्रेस ने 4 सीटों पर विजय हासिल की है जबकि भाजपा को 2 सीटें मिली हैं।