HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Himachal में कांग्रेस ने गठित की समन्वय समिति, CM Sukhu समेत यह नेता होंगे सदस्य 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

CM, डिप्टी CM, कांग्रेस अध्यक्ष समेत तीन वरिष्ठ नेताओं को मिली जगह     Himachal : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार और Himachal कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई वाले प्रदेश कांग्रेस के संगठन में समन्वय स्थापित करने के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन हो ...

विस्तार से पढ़ें:

CM, डिप्टी CM, कांग्रेस अध्यक्ष समेत तीन वरिष्ठ नेताओं को मिली जगह    

Himachal : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार और Himachal कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई वाले प्रदेश कांग्रेस के संगठन में समन्वय स्थापित करने के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन हो गया है।

इस कमेटी में CM Sukhu, प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर सदस्य होंगे। 

Himachal में कांग्रेस ने गठित की समन्वय समिति, CM Sukhu समेत यह नेता होंगे सदस्य 

इसके अलावा इस कमेटी में तीन अन्य नेताओं को भी जगह दी गई है। बीते दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक डी. के. शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन करने की घोषणा कर दी थी। 

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और Himachal कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा इसमें तीन अन्य वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। इनमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, CM Sukhu के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल और पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल ठाकुर शामिल हैं। यह तीनों ही नेता हिमाचल कांग्रेस के सबसे वरिष्ठतम नेताओं में शामिल हैं। 

Himachal में कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने का इन सभी नेताओं पर जिम्मा होगा।

गौरतलब है कि Himachal कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बीते करीब एक साल से सरकार और संगठन में समन्वय में न होने की बात करती रही हैं। राज्यसभा चुनाव में भी जब क्रॉस वोटिंग हुई, तो प्रतिभा सिंह ने समन्वय न होने की बात कही थी।  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Also Read : Himachal News: उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट का शिलाई में किया लोकार्पण https://rb.gy/6bxckg