HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

सुक्खू के CM घोषित होते ही जश्न में डूबा हमीरपुर, कार्यकर्ताओं ने जमकर फोड़े पटाखे

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

हमीरपुर : सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनाए जाने के नाम का ऐलान होते ही नादौन से हमीरपुर तक अलग – अलग जगहों पर जश्न का माहौल शुरू हो गया है। हमीरपुर जिला मुख्यालय पर भी पटाखे फोड़े जा रहे हैं। जिला के अन्य इलाकों में भी जश्न मनाने की ...

विस्तार से पढ़ें:

हमीरपुर : सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनाए जाने के नाम का ऐलान होते ही नादौन से हमीरपुर तक अलग – अलग जगहों पर जश्न का माहौल शुरू हो गया है। हमीरपुर जिला मुख्यालय पर भी पटाखे फोड़े जा रहे हैं। जिला के अन्य इलाकों में भी जश्न मनाने की खबरें मिलनी शुरू हो गई हैं।

हमीरपुर के गांधी चौक में शनिवार शाम को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अन्य नेताओं ने इकट्ठे होकर पटाखे फोड़े। सुक्खू के समर्थन में नारे लगाए। यह जश्न काफी देर तक चलता रहा। जिसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।

सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी जगह – जगह से जश्न मनाए जाने की खबरें आ रही हैं। उनके घर पर लोगों का तांता लग गया है और महिलाएं नाच गाना कर रही हैं। पटाखे फोड़े जा रहे हैं।