HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

हरिद्वारः नितिन गडकरी ने दी 30 National Highway Projects की सौगात

By Alka Tiwari

Published on:

NATIONAL HIGHWAY NITIN GADKARI

Summary

परिवहन और राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्हांने तीर्थनगरी में 4750 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 30 National Highway परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।  इस  दौरान उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि यहां के सांसदों ने समय-समय पर मांग की है। ...

विस्तार से पढ़ें:

परिवहन और राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्हांने तीर्थनगरी में 4750 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 30 National Highway परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। 

इस  दौरान उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि यहां के सांसदों ने समय-समय पर मांग की है। आज से तीन महीने के अंदर श्यामपुर फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक जो प्रोजेकट चल रहे हैं वह एक लाख करोड़ के हैं। इनमें 16 हजार करोड़ के केवल रोपवे ही हैं। उत्तराखंड में आने वाले समय में यह राशि दो लाख करोड़ की होगी। 2024 तक त्यूणी हाईवे का निर्माण होगा।  कुमाऊं से बदरीनाथ तक मार्ग बनेगा। मसूरी में जाम से मुक्ति के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः पंतनगर पहुंचे नितिन गडकरी, सीएम धामी ने किया स्वागत

National Highway से होगी सुगम यात्रा

NATIONAL HIGHWAY GIFT GADKARI

पांवटा साहिब से मेदनीपुर तक और गुल्लूपुर तक दो फेज मे निर्माण कार्य होगा। यमुनोत्री तक पोंटा से यात्रा सुगम की जाएगी। गर्तांग गली समेत अन्य स्थानों को सीमाओं से जोड़ा जाएगा। कहा कि चमोली में 80 करोड़ की लागत से दो लेन सड़क बनेगी। दिल्ली से देहरादून मार्ग की सौगात पीएम ने दी है। 12 हजार करोड़ की परियोजना का लाभ जल्द मिलने लगेगा। सड़क सुविधा बेहतर होगी तो दो करोड़ यात्री उत्तराखंड पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार इस तरह के कार्य करे, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिले। 

कहा कि कैलाश मानसरोवर तक सड़क जल्द पूरी हो जाएगी। 355 किलोमीटर तक का काम अनुमन्य है। देहरादून से दिल्ली तक लोग नौकरी करेंगे और रोज आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आज मेरठ से लोग 45 मिनट में पहुंच रहें हैं।

National Highway की मदद से माणा गांव व ऋषिकेश को जोड़ा जा रहा

ऋषिकेश से माणा गांव को जोड़ा जा रहा है। भूस्खलन जोन को चिन्हित कर सुधार कार्य कराए जा रहे हैं।  केदारनाथ में पांच भूस्खलन जोन सुधार का काम 2025 तक पूरा होगा। सूखी टॉप में गंगोत्री धाम में मई 2025 तक काम पूरा होगा। यमुनोत्री धाम में जून 2025 तक काम शुरू किया जाएगा। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यहां 260 रोपवे बनाए जा रहे हैं। गोविंद घाट से बावरिया तक का काम पूरा होगा तो तीन दिन की यात्रा ढाई घंटे में पूरी होगी। गंगा अविरल और प्रदूषण मुक्त हो इसके लिए सीएम को कार्य करना चाहिए। देवभूमि को प्रदूषण मुक्त करना होगा। कहा कि जिसने असंभव को संभव कर दिया तो उसी को लीडरशिप कहते हैं। सीएम उत्साही हैं काम करना चाहते हैं।  कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड आदर्श राज्य बनेगा। दस हजार करोड़ तीन दिन में दे दूंगा। बस सीएम जमीन और वन मंत्रालय की अनुमति ले ले।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।