HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

पूर्व विधायक अजय महाजन को मिले सरकार में अहम भूमिका, पदाधिकारी करेंगे CM व डिप्टी CM से सिफारिश

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नूरपुर  : ब्लॉक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल नूरपुर व महिला कांग्रेस नूरपुर ने अहम बैठक की। जिसमें उन्होंने तय किया है कि वह नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन को कांग्रेस सरकार में अहम भूमिका दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री से सिफारिश करेंगे। बैठक में नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस ...

विस्तार से पढ़ें:

नूरपुर  : ब्लॉक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल नूरपुर व महिला कांग्रेस नूरपुर ने अहम बैठक की। जिसमें उन्होंने तय किया है कि वह नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन को कांग्रेस सरकार में अहम भूमिका दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री से सिफारिश करेंगे।

बैठक में नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस के सदस्यों ने तय किया है कि वह नूरपुर से भारी संख्या में सभी कार्यकर्ता इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री ने मिलेंगे। पूर्व विधायक अजय महाजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे हैं। उनकी अध्यक्षता में कांग्रेस ने जिला कांगड़ा में दस सीटें जीती है। 

अजय महाजन भले नूरपुर से चुनाव नहीं जीत पाए हैं पर उनकी अध्यक्षता में जिला कांगड़ा में कांग्रेस का परचम लहराया है। 

नूरपुर कांग्रेस पदाधिकारी योगेश महाजन ने कहा कि नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस व सेवादल नूरपुर, महिला कांग्रेस नूरपुर की नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मिन्टू की अगुवाई में बैठक हुई है। जिसमें एक प्रस्ताव पारित हुआ है कि जैसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाता है। उसके बाद हम चाहते हैं कि जिस तरह नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन नूरपुर की कमान संभाल रहे थे।

उनको सरकार में अहम जिम्मेदारी मिले ताकि वह आने वाले समय में लोगों के काम करवा सके और आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी हार का बदला ले। हम रानी प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस की ओर से धन्यवाद करते हैं ।