HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Forest Fire: कुमाऊं में धधक रहे जंगल, 24 घंटे में 54 जगहों पर वनाग्नि की घटनाएं बन रहीं चिंता का सबब

By Alka Tiwari

Published on:

Forest Fire In Tehri

Summary

Forest Fire: उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार प्रदेश के जंगल धधक रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें 40 से भी ज्यादा वनाग्नि की घटनाएं कुमाऊं से सामने ...

विस्तार से पढ़ें:

Forest Fire: उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार प्रदेश के जंगल धधक रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें 40 से भी ज्यादा वनाग्नि की घटनाएं कुमाऊं से सामने आई हैं। वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

forest fire

24 घंटे में 54 स्थानों पर Forest Fire

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आग लगी है। इसमें से गढ़वाल में सात वनाग्नि की घटनाएं तो वहीं कुमाऊं में 45 और दो वन्यजीव क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आईं हैं। वन विभाग की टीमें Forest Fire पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Uttarakhand Sanskrit Board Result Out: 10वीं में राहुल और 12 वीं में आयुष ने किया टॉप

Forest Fire से अब तक करोड़ों की वन संपदा का नुकसान

बता दें कि प्रदेश में एक नवंबर 2023 से अब तक जंगलों में आग की कुल 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिनमें 656.55 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया है और करोड़ों की वन संपदा को नुकसान हुआ है। इसमें से 211 आग की घटनाएं गढ़वाल में तो 287 घटनाएं कुमाऊं से सामने आई हैं। वन्यजीव क्षेत्रों में अब तक 46 तो आरक्षित वनों में अब तक 376 और सिविल या वन पंचायतों में अब तक 168 वनाग्नि की घटना सामने आईं हैं।

देवाल में स्कूल तक पहुंची जंगल की आग

कर्णप्रयाग के पास देवाल के पास के जंगल में लगी आग स्कूल तक पहुंच गई। मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात को इंटर कॉलेज के पीछे के जंगल में आग लगी थी। जो देखते ही देखते स्कूल तक पहुंच गई। आग में टीन सेट से बने तीन कमरे जलकर नष्ट हो गए हैं। इसके साथ ही कमरों में रखा फर्नीचर भी नष्ट हो गया है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।