HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Forest fire: दूनागिरी मंदिर के पास लगी आग, बांज के जंगल जलकर हो रहे खाक

By Alka Tiwari

Published on:

Forest Fire In Tehri

Summary

Forest fire: गर्मी के मौसम में प्रदेश में जंगलों के धधकने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। बीते मंगलवार को भी कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक जंगल धधकते रहे। अल्मोड़ा जिले के प्रसिद्ध दूनागिरी के मंदिर के पास के जंगलों में आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों ...

विस्तार से पढ़ें:

Forest fire: गर्मी के मौसम में प्रदेश में जंगलों के धधकने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। बीते मंगलवार को भी कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक जंगल धधकते रहे। अल्मोड़ा जिले के प्रसिद्ध दूनागिरी के मंदिर के पास के जंगलों में आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों की संपदा जलकर खाक हो गई।

forest-fire

Forest fire: दूनागिरी मंदिर के पास के जंगल में लगी आग

प्रदेश में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार शाम को प्रसिद्ध दूनागिरी मंदिर के पास के जंगलों में आग लग गई। आग देखते ही देखते बड़े इलाके में फैल गई। Forest fire के कारण लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

Nainital Forest Fire: जंगल में आग लगाते पकड़े गए 3 लोग, CM धामी की सख्ती के बाद वन विभाग ने की कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आग के कारण खाक हो रहे बांज के जंगल

मिली जानकारी के मुताबिक अब भी जंगल में आग लगी हुई है। लेकिन अब तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है। अब भी जंगल से आग की लपटें उठ रहीं हैं। आग ने एक हेक्टेयर से भी ज्यादा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। पूरे दिन और रात को जंगल धधकता रहा। आग लगाने के कारण वन्य जीवों पर भी संकट गहरा रहा है।

बीते 24 घंटे में 68 वनाग्नि की घटनाएं आईं सामने

तापमान बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। मंगलवार को भी प्रदेश के जंगल धधकते रहे। बीते 24 घंटे में 68 घटनाएं सामने आईं। जिसमें से 17 घटनाएं कुमाऊं की तो 44 घटनाएं गढ़वाल मंडल की हैं। इसके साथ ही सात स्थानों पर वन्य जीव क्षेत्र में भी आग लगी।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।