HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

पहला मैच और मुंबई इंडियंस की लव स्टोरी, लगातार 11वीं बार मिली सीजन ओपनर में हार

By Sushama Chauhan

Published on:

Summary

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस और सीजन के पहले मैच में हार का एक अलग रिश्ता बन चुका है। साल बदले, खिलाड़ी बदले, नियम बदले। लेकिन जो चीज नहीं बदली वो है पहले मैच में मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला। आईपीएल 2023 में भी रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ...

विस्तार से पढ़ें:

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस और सीजन के पहले मैच में हार का एक अलग रिश्ता बन चुका है। साल बदले, खिलाड़ी बदले, नियम बदले। लेकिन जो चीज नहीं बदली वो है पहले मैच में मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला। आईपीएल 2023 में भी रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने अपने अभियान की शुरुआत हार के साथ की है। उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 8 विकेट से हराया है।

पहला मैच और मुंबई इंडियंस की लव स्टोरी, लगातार 11वीं बार मिली सीजन ओपनर में हार

मुंबई को आईपीएल सीजन का अपना पहला मैच जीते एक दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है। मुंबई इंडियंस 2013 के आईपीएल से अब तक कभी भी अपने सीजन का आगाज जीत के साथ नहीं कर पाया है। एमआई को आईपीएल में सीजन का अपना पहला मैच जीते 11 साल हो गए हैं। गौरतलब है कि इस दौरान मुंबई इंडियंस 5 बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम करने में भी सफल रही है। अब तो मुंबई की टीम और उनके फैंस को पहला मैच हारने की जैसे आदत सी हो गई है। कई-कई फैंस तो फ्रेंचाइजी की पहले मैच में पहली हार को गुड लक भी मानते हैं।

आईपीएल 2013: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, आरसीबी 2 रन से जीता

आईपीएल 2014: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता 41 रन से जीता

आईपीएल 2015: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, कोलकाता 3 विकेट से जीता

आईपीएल 2016: मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, पुणे 9 विकेट से जीता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आईपीएल 2017: राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, पुणे 7 विकेट से जीता

आईपीएल 2018: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, सीएसके 1 विकेट से जीता

आईपीएल 2019: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली 37 रन से जीता

आईपीएल 2020: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई 5 विकेट से जीता

आईपीएल 2021: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, आरसीबी 2 विकेट से जीता

आईपीएल 2022: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली 4 विकेट से जीता

आईपीएल 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, आरसीबी 8 विकेट से जीता।

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !