HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

खाना बनाते समय गैस सिलैंडर में भड़की आग, महिला सहित 2 बच्चे झुलसे

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

करसोग : सोमकोठी के कटांडा गांव में गैस सिलैंडर लीक होने से भड़की आग में एक महिला सहित उसके 2 बच्चे झुलस गए। तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमकोठी के कटांडा से गैस सिलैंडर के लीक होने से लगी आग में महिला सहित ...

विस्तार से पढ़ें:

करसोग : सोमकोठी के कटांडा गांव में गैस सिलैंडर लीक होने से भड़की आग में एक महिला सहित उसके 2 बच्चे झुलस गए।

तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमकोठी के कटांडा से गैस सिलैंडर के लीक होने से लगी आग में महिला सहित 2 बच्चों के झुलसने की सूचना प्राप्त हुई थी। तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों को फौरी राहत के तौर पर 2-2 हजार रुपए दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक जिस समय महिला रसोईघर में खाना बना रही थी तो उसी दौरान गैस सिलैंडर लीक हो गया। इस वजह से आग भड़क गई, जिसके चलते घर में मौजूद नेहा पत्नी कर्मचंद और उसके 6 वर्ष और 4 वर्ष का बेटा भी आग में झुलस गए। उक्त तीनों को नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया।