HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

election 2024: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया मतदान, कहा लोकतंत्र में निभाएं अपनी भागीदारी

By Alka Tiwari

Published on:

election-2024-radha-raturi-

Summary

election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में मतदान की प्रक्रिया जारी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी मतदान किया। उन्होंने मतदान स्थल स्कॉलर होम स्कूल जूनियर साइड, राजपुर, देहरादून पहुंच कर मतदान किया। election 2024: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया मतदान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्कॉलर ...

विस्तार से पढ़ें:

election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में मतदान की प्रक्रिया जारी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी मतदान किया। उन्होंने मतदान स्थल स्कॉलर होम स्कूल जूनियर साइड, राजपुर, देहरादून पहुंच कर मतदान किया।

election 2024 radha raturi

election 2024: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया मतदान

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्कॉलर होम स्कूल जूनियर साइड, राजपुर, देहरादून में मतदान किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि हम सबका कर्तव्य एवं दायित्व है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें औरप लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएं। प्रदेश में आज 83 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Uttarakhand Election 2024 : पोलिंग बूथ के अंदर बनाया EVM मशीन का वीडियो, पुलिस ने हिरासत में लिया

election 2024: 11 बजे तक हुआ 23.5 प्रतिशत मतदान

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने अब तक के मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 बजे तक प्रदेश में 24.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि साल 2019 के लोकभा चुनाव में 11 बजे तक 23.5 मतदान हुआ था जो कि इस बार के मतदान प्रतिशत से कम है।

11 बजे तक पांचों लोकसभा सीटों का मतदान प्रतिशत

  • टिहरी लोकसभा में 23.23 फीसदी मतदान हुआ है।
  • हरिद्वार लोकसभा में 26.47 फीसदी मतदान हुआ है।
  • गढ़वाल लोकसभा में 24.43 फीसदी मतदान हुआ है।
  • अल्मोड़ा लोकसभा में 22.21 फीसदी मतदान हुआ है।
  • नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा में 26.46 फीसदी मतदान हुआ है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।