HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

उत्तराखंडः प्रदेश में चार दिन और सताएगी सूखी ठंड, कोल्ड-डे का अलर्ट जारी

By Alka Tiwari

Published on:

उत्तराखंड uttarakhand weather

Summary

अभी तक प्रदेश में इस सीजन में बारिश या बर्फबारी नहीं हुई है। लेकिन फिर भी प्रदेशभर में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश ...

विस्तार से पढ़ें:

अभी तक प्रदेश में इस सीजन में बारिश या बर्फबारी नहीं हुई है। लेकिन फिर भी प्रदेशभर में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।

अगले चार सताएगी सूखी ठंड

प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड लोगों का जीना दुश्वार कर रही है। आने वाले चार दिनों तक प्रदेशभर में शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक जारी पूर्वानुमान के अनुसार ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में 16 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन जिलों में सर्द हवाएं चलने के आसार भी हैं।

शुक्रवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदान से लेकर पहाड़ तक शुक्रवार शीत दिवस होने के साथ ही सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री कमी के साथ 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले चार दिनों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी।

दून और रूड़की में सबसे सर्द दिन हुआ रिकॉर्ड

शुक्रवार को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंडे मैदानी इलाके रहे। शुक्रवार को राजधानी देहरादून में और रूड़की में सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार सुबह दून में तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस तो दोपहर तीन बजे 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रूड़की में सुबह तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तो वहीं दोपहर तीन बजे 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानें कहां रहा कितना तापमान

  1. टिहरी में सुबह तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तो वहीं दोपहर तीन बजे 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  2. धनोल्टी में सुबह तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस तो वहीं दोपहर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  3. मसूरी में सुबह तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो वहीं दोपहर में 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  4. पंतनगर का अधिकतम तापमान छह डिग्री कमी के साथ 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  5. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 18.7 दर्ज किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।