Dr. Satish Garg श्री सत्य साईं मानव सेवा चैरिटेबल हॉस्पिटल के फाउंडर प्रेसिडेंट
चंडीगढ़ : समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले Dr. Satish Garg को दैनिक भास्कर एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें हेल्थ सेक्टर में बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रदान किया गया।
अवार्ड समारोह का आयोजन चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित होटल द ललित में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उपस्थित होकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
Dr. Satish Garg लंबे समय से समाज के वंचित वर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, जागरूकता फैलाने और निःस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनके कार्यों ने न केवल क्षेत्रीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी मिसाल कायम की है।
Dr. Satish Garg श्री सत्य साईं मानव सेवा चैरिटेबल हॉस्पिटल के फाउंडर प्रेसिडेंट हैं, जो कुरारी, मोहाली में एक नि:शुल्क मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का संचालन कर रहे हैं।
यह ट्रस्ट समाज के वंचित वर्गों को समर्पित निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद Dr. Satish Garg ने कहा, “यह सम्मान न केवल मेरे लिए, बल्कि उन सभी स्वयंसेवकों के लिए है जो स्वास्थ्य क्षेत्र में सामाजिक बदलाव लाने के लिए मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं
Trending
यह उपलब्धि उन सभी के लिए प्रेरणा है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।