समाजसेवी Dr. Satish Garg ‘देश रत्न अवार्ड’ से सम्मानित

By Sandhya Kashyap

Verified

Published on:

Follow Us

---Advertisement---

Dr. Satish Garg बोले यह  सम्मान  केवल  मेरा  नहीं, उन सभी जरूरतमंदों का  है  जिनकी सेवा का अवसर मिला

नई दिल्ली में 28 अप्रैल को आयोजित भव्य समारोह में प्रतिष्ठित ‘देश रत्न अवार्ड’ का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए समाजसेवी Dr. Satish Garg को सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार उन्हें समाज के वंचित वर्गों के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा के लिए उनके निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में रोजगार मंत्री रघुराज सिंह ने शिरकत की और अपने प्रेरणादायक संबोधन से उपस्थितजनों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

उन्होंने Dr. Satish Garg के  कार्यों  की  सराहना  करते  हुए  कहा  कि  ऐसे  व्यक्तित्व  समाज  में सकारात्मक   परिवर्तन   लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होते हैं।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और हास्य कलाकार मुश्ताक़ खान भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर Dr. Satish Garg ने अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि ,  यह  सम्मान  केवल  मेरा  नहीं,  उन  सभी  जरूरतमंदों का है जिनकी सेवा का अवसर मुझे मिला।

समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी सिर्फ संवेदना तक सीमित नहीं होनी चाहिए, उसे कर्म में बदलना ही सच्ची सेवा है।

‘देश रत्न अवार्ड’ उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है जो समाज की बेहतरी के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

 Dr. Satish Garg का यह सम्मान उनके द्वारा किए गए सामाजिक योगदानों का प्रतीक है।

Leave a Comment