HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Dr. Rajeev Bindal का दावा कांग्रेस ने देश को अंग्रेजो से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Dr. Rajeev Bindal : कांग्रेस सरकार तालाबंदी, महंगाई, भ्रष्टाचार, जनविरोधी, मित्रो की सरकार ऊना : भाजपा कार्यसमिति बैठक ऊना रॉयल कैस्टल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, ...

विस्तार से पढ़ें:

Dr. Rajeev Bindal : कांग्रेस सरकार तालाबंदी, महंगाई, भ्रष्टाचार, जनविरोधी, मित्रो की सरकार

ऊना : भाजपा कार्यसमिति बैठक ऊना रॉयल कैस्टल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, महामंत्री सिद्धार्थन, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर और सिकंदर कुमार उपस्थित।

Dr. Rajeev Bindal का दावा कांग्रेस ने देश को अंग्रेजो से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Dr. Rajeev Bindal ने कहा भाजपा जनकल्याण और कांग्रेस जनविरोधी सरकार है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार आज भी पानी वाले मुख्यमंत्री के नाम से, प्रो प्रेम कुमार धूमल सड़कों वाले मुख्यमंत्री और जयराम ठाकुर जनकल्याण वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाते है।

कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में केवल महंगाई बढ़ाने, संस्थान बंद करने, जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने, पूर्व सरकार की योजनाओं को ध्वस्त करने का काम किया हैं। यह सरकार तालाबंदी, महंगाई, भ्रष्टाचार, जनविरोधी, मित्रो की सरकार हैं, कांग्रेस की सुखविंद्र सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

मुख्यमंत्री के संरक्षण में प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड स्थापित किए है, यहां भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रोज रोज प्रदेश में नए नए मामले सामने आ रहे हैं। सिंगल टेंडर, बड़े हुए दामों पर टेंडर मिलना, जमीन, ऊर्जा, जीएसटी और अनेकों घोटाले जनता के समक्ष आ रहे है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर से गुज़र रही है, 7 से ज्यादा गोली कांड के मामले, 250 से अधिक मर्डर के मामले, 3000 से अधिक ड्रग के मामले, 950 से अधिक महिला अत्याचार के मामले , बड़े छोटे से कार्यकाल में जनता के सामने आए है। ड्रग और नशे का कारोबार सरकार के सरक्षण में चल रहा है। 

Dr. Rajeev Bindal का दावा कांग्रेस ने देश को अंग्रेजो से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है

Dr. Rajeev Bindal ने कहा कि कांग्रेस की सरकार मित्रों की सरकार, झूठी और सबसे निकम्मी सरकार है। कांग्रेस पार्टी का ऑक्सीजन परिवारवाद है और इसका बड़ा प्रमाण हिमाचल में भी दिखने को मिला है। बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को अंग्रेजो से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। देश को बेचने, विभाजन, आपातकाल और जातिवाद फैलने का काम किसी ने किया है तो वह केवल कांग्रेस पार्टी है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Dr. Rajeev Bindal में कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मशक्ति से लक्ष्य को प्राप्त किया है, यह भाजपा के समस्त नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत है जिसके कारण भाजपा राज्यसभा, लोक सभा और विधानसभा में 8 चुनाव जीती है। 

Also Read : Dr. Rajeev Bindal बोले बीबीएन गोलीकांड को कबाड़ माफिया का संरक्षण 

Dr. Rajeev Bindal ने कहा कि भाजपा कार्यसमिति में समाज में नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलने का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प लिया गया। भाजपा नशे के खिलाफ एक निर्णायक जंग शुरू करने जा रही है। 

बैठक में सभी भाजपा विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक उपस्थित रहें।