HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को देने होंगे 7398 रुपए

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

चंबा : भरमौर मे होने वाली मणिमहेश की यात्रा को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 12 अगस्त से 2 सितंबर तक मणिमहेश की यात्रा अधिकारिक तौर पर होगी। गौरीकुंड से भरमौर के लिए इस बार भी हेली टैक्सी की सेवा यात्रियों के ...

विस्तार से पढ़ें:

चंबा : भरमौर मे होने वाली मणिमहेश की यात्रा को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 12 अगस्त से 2 सितंबर तक मणिमहेश की यात्रा अधिकारिक तौर पर होगी। गौरीकुंड से भरमौर के लिए इस बार भी हेली टैक्सी की सेवा यात्रियों के लिए होगी। मगर पिछली बार की अपेक्षा इस बार श्रद्धालुओं को अधिक दाम चुकाने होंगे।

भरमौर SDM कार्यालय में हेली टैक्सी सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया का आयोजन हुआ। इस टेंडर के लिए 2 कंपनियों ने आवेदन किया था, जिसमें हिमालयन हेली सर्विस और थमवी एविएशन कंपनी शामिल हैं। इन दोनों कंपनी के 3 हेलीकॉप्टर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। भरमौर से गौरीकुंड और गौरीकुंड से हेलीपैड तक दोनों तरफ आने जाने का किराया 7398 रुपए होगा।

जबकि, एक तरफ का 3699 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। 2 साल पहले जब मणिमहेश की यात्रा हुई थी, तब दोनों तरफ आने जाने का किराया 5500 रुपए था। जबकि एक तरफ का किराया 2750 रुपए था।मणिमहेश की यात्रा के दौरान 50% टिकट ऑनलाइन और 50% काउंटर पर बेचे जाएंगे। वहीं, कंपनी को साइन बोर्ड को कर टिकट की उपलब्धता और रद टिकटों की सूची दर्शाना अनिवार्य किया गया है।

हेली टैक्सी सेवा से मणिमहेश न्यास को 20% की राशि रॉयल्टी के रूप में मिलेगी। SDM भरमौर असीम सूद ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के लिए हेली टैक्सी का मूल्य निर्धारित कर दिया गया है। शेष यात्रा की तैयारियां प्रशासन द्वारा की जा रही हैं।