HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

श्रीखंड यात्रा पर निकले झारखंड के श्रद्धालु की ऑक्सीजन की कमी से मौत

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

कुल्लू : 18,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित भारत की कठिनतम यात्राओं में शामिल श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकले झारखंड के एक श्रद्धालु की ऑक्सीजन की कमी से रास्ते में मौत हो गई। श्रद्धालु सिंहगाड से भीमडवारी की ओर रविवार को निकले यात्रियों के जत्थे में शामिल था। रेस्क्यू दल ...

विस्तार से पढ़ें:

कुल्लू : 18,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित भारत की कठिनतम यात्राओं में शामिल श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकले झारखंड के एक श्रद्धालु की ऑक्सीजन की कमी से रास्ते में मौत हो गई। श्रद्धालु सिंहगाड से भीमडवारी की ओर रविवार को निकले यात्रियों के जत्थे में शामिल था। रेस्क्यू दल शव को बेस कैंप कुनशा लाने में जुटा हुआ है। आनी पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 

भीमडवारी और कुनशा बेस कैंप के बीच जब हरिओम (35) पुत्र माया शंकर, निवासी एनएच/33 दीमना चौक, जमशेदपुर, झारखंड की तबीयत जैसे ही खराब हुई तो रेस्क्यू दल उसे बेस कैंप कुनशा लाने लगा। इसी बीच रास्ते में श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। प्रशासन की देखरेख में गठित रेस्क्यू दल शव को पहले कुनशा बेस कैंप पहुंचाएगा, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल लाया जाएगा।

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों का पता चलेगा। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उधर, डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।