HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

दो दिन से लापता दिल्ली के श्रद्धालु की पहाड़ी से गिरकर हुई मौत

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

 श्री नयनादेवी: श्री नयनादेवी में गुफा के समीप पहाड़ी से गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली के यमुना विहार से माता जी के दर्शनों के लिए परिवार सहित आया युवक निशांत पुत्र विनोद कुमार 7 जून शाम के समय लापता हो गया। परिवार वालों ...

विस्तार से पढ़ें:

 श्री नयनादेवी: श्री नयनादेवी में गुफा के समीप पहाड़ी से गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली के यमुना विहार से माता जी के दर्शनों के लिए परिवार सहित आया युवक निशांत पुत्र विनोद कुमार 7 जून शाम के समय लापता हो गया। परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पिछले 2 दिनों से कोई अता-पता नहीं चल रहा था। आखिरकार किसी को पहाड़ी के पास एक मोबाइल मिला जोकि उक्त युवक का था। इससे घर वालों को शक हुआ कि शायद युवक पहाड़ी से नीचे गिरा है।

होमगार्ड के जवान और पुलिस ने सांझा ऑप्रेशन शुरू किया तथा पहाड़ी से नीचे उतर कर देखा तो युवक झाड़ियों में गिरा था और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

नयनादेवी चौकी इंचार्ज राजेश ने बताया कि पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेज दिया है और पुलिस मौत के कारणों की छानबीन कर रही है।