HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

देवभूमि क्षत्रिय संगठन अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर गिरफ्तार

By Sushama Chauhan

Updated on:

Summary

स्वर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर ने इस मामले को दिया बिल्कुल झूठा करार नाहन: राजपूतों के लिए स्वर्ग आयोग के गठन की लड़ाई लड़ रहे आखिरकार सिरमौर पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया गया! खबर की पुष्टि एडिशनल एसपी बबीता राणा के द्वारा की गई है। उन्होंने ...

विस्तार से पढ़ें:

स्वर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर ने इस मामले को दिया बिल्कुल झूठा करार

नाहन: राजपूतों के लिए स्वर्ग आयोग के गठन की लड़ाई लड़ रहे आखिरकार सिरमौर पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया गया! खबर की पुष्टि एडिशनल एसपी बबीता राणा के द्वारा की गई है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि यह गिरफ्तारी आज सुबह की गई है। रूमित सिंह ठाकुर को रात सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया था गिरफ्तार नहीं किया गया था।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर गिरफ्तार


उन्होंने बताया कि रूमित सिंह ठाकुर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कोटी धीमान के एक मामले में पंचायत के प्रधान को पब्लिक प्लेस में आपत्तिजनक शब्द कहे गए थे। जिसको लेकर दलित मोर्चा के द्वारा शिकायत दर्ज की गई थी उसी के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। दलित शोषण मुक्ति मोर्चा ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को भी सौंपा था और कार्यवाही की मांग की थी।

हालांकि पुलिस इस मामले को लेकर पूरी गंभीरता बरत रही थी। मगर दलित शोषण मुक्ति मोर्चा के द्वारा बार-बार की गई शिकायत के बाद इस मामले पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। उधर, जानकारी यह भी है कि आज जिला सिरमौर में स्वर्ण आयोग मोर्चा के कार्यकर्ता इसके विरोध भी कर सकते हैं।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर गिरफ्तार

वही एडिशनल एसपी बबीता राणा ने कहा है कि माहौल को शांतिपूर्ण बनाए जाने के लिए पुलिस फोर्स को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील करी है कि वे शांति व संयम बनाए रखें जो भी कार्रवाई की जा रही है कानून के दायरे में ही की जा रही है। फिलहाल, एडिशनल एसपी ने ऐसी हर संभावना से इंकार भी किया है।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर गिरफ्तार

वही स्वर्ण मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर ने इस मामले को बिल्कुल झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि झूठे एट्रोसिटी मामले को लेकर पुलिस निष्पक्ष रुप से जांच करें। उन्होंने कहा कि हर बयान को तोड़ मरोड़ कर दर्शाया गया है। उन्होंने पुलिस से मांग करी है कि आरोपी प्रधान और उसके पति पर झूठा केस दर्ज करवाने को लेकर भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए था। मगर इस मामले में उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी ऊपरी दबाव का अंदेशा व्यक्त किया है।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर गिरफ्तार

गौरतलब हो कि प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर रूमित सिंह ठाकुर ने 10 दिसम्बर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव किया था।जिस कारण सरकार को आंदोलनकारियों को स्वर्ण आयोग को गठन करने को लेकर लिखित आश्वासन देना पड़ा था। रूमित सिंह ठाकुर इन दिनों अपनी ससुराल नाहन आए हुए थे। पुलिस के द्वारा उन्हें नाहन से ही गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !