HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

देहरादूनः बाबा बागेश्वर के दरबार में हजारों की संख्या में जुटे लोग

By Alka Tiwari

Published on:

परेड-ग्राउंड बाबा बागेश्वर

Summary

पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार आज शाम पांच बजे परेड ग्राउंड में लगने जा रहा है। दरबार तो पांच बजे लगेगा। लेकिन भक्तों की भीड़ सुबह से ही यहां जुटनी शुरू हो गई है। कुछ ही देर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री परेड ग्राउंड पहुंचने वाले हैं। कुछ ही देर ...

विस्तार से पढ़ें:

पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार आज शाम पांच बजे परेड ग्राउंड में लगने जा रहा है। दरबार तो पांच बजे लगेगा। लेकिन भक्तों की भीड़ सुबह से ही यहां जुटनी शुरू हो गई है। कुछ ही देर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री परेड ग्राउंड पहुंचने वाले हैं।

कुछ ही देर में परेड ग्राउंड पहुंचेंगे बागेश्वर धाम बाबा

देहरादून के परेड ग्राउंड में आज बाबा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार लगने जा रहा है। पांच बजे से दरबार लगेगा लेकिन आज सुबह से ही मैदान में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। मैदान में हजारों की संख्या में लोग सुबह से ही बैठकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का इंतजार कर रहे हैं।

दरबार में 50 हजार लोगों के आने का अनुमान

जहां एक ओर दरबार में 50 हजार लोगों के आने का अनुमान था। तो वहीं भीड़ को देखकर कर लग रहा है कि इस से ज्यादा संख्या में भक्त कथा सुनने के लिए पहुंचने वाले हैं। भक्त दिन में धूप में भी मैदान में अपनी-अपनी जगह घेर कर बैठे हुए हैं।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।