HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

देहरादूनः गोल्ड मेडल जीतने वाले अंकित को मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

By Alka Tiwari

Published on:

ankit kumar ko samman

Summary

गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में रेस में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले उत्तराखंड के अंकित कुमार ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट की। इस दौरान मंत्री जोशी ने एथलीट अंकित कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने अंकित को पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं ...

विस्तार से पढ़ें:

गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में रेस में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले उत्तराखंड के अंकित कुमार ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट की। इस दौरान मंत्री जोशी ने एथलीट अंकित कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने अंकित को पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

10 किमी की रेस में जीता था स्वर्ण

बता दें कि एक नवंबर को गोवा में राष्ट्रीय खेल में 10 किलोमीटर की रेस में उत्तराखंड के अंकित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने यह रेस 29 मिनट 51 सेकेंड में पूरी की थी। अंकित मूल रूप से पैठाणी जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी हैं।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।