HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

देहरादून: उत्तराखंड में खिलाड़ियों को मिलेगा हिमालय पुत्र पुरस्कार, चयन प्रक्रिया है जारी

By Alka Tiwari

Updated on:

rekha arya

Summary

प्रदेश में पहली बार छह खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार देने की तैयारी हो रही है। इसमें एक दिव्यांग, दो टीम एवं तीन व्यक्तिगत स्पर्धा के खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पुरस्कार के लिए चयन की प्रक्रिया चल रही है। सभी मानकों को ...

विस्तार से पढ़ें:

प्रदेश में पहली बार छह खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार देने की तैयारी हो रही है। इसमें एक दिव्यांग, दो टीम एवं तीन व्यक्तिगत स्पर्धा के खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पुरस्कार के लिए चयन की प्रक्रिया चल रही है।

सभी मानकों को पूरा कर रहे खिलाड़ियों के नाम शासन को भेजे जाएंगे। शासन स्तर से मंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कारों के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित किए जाएंगे। प्रदेश के खिलाड़ी कई खेलों में देश और दुनियाभर में अपना लोहा मनवा रहे हैं।

शासन को भेजा जाएगा नाम

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को समय-समय पर देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और खेल प्रशिक्षक को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से हर साल सम्मानित किया जाता है, लेकिन खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार पहली बार मिलने जा रहा है।

खेल विभाग के अफसरों के मुताबिक, खेल निदेशालय को 16 अक्तूबर तक कई पुरस्कारों के लिए आवेदन मिल चुके हैं। खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर बताते हैं कि आवेदनों की जांच के बाद इसके लिए गठित कमेटी की बैठक होगी।

बताया, कमेटी के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक का नाम शासन को भेजा जाएगा। शासन की हाईपावर कमेटी और खेल मंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कारों के लिए नाम घोषित किए जाएंगे।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।