HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, 2047 तक भारत बनेगा दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

By Alka Tiwari

Published on:

rajnath singh in dehradun

Summary

देहरादून। राजधानी देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि भारत के स्वर्णिम भविष्य का अर्थ दुनिया का स्वर्णिम भविष्य है। 2047 तक भारत बनेगा दुनिया ...

विस्तार से पढ़ें:

देहरादून। राजधानी देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि भारत के स्वर्णिम भविष्य का अर्थ दुनिया का स्वर्णिम भविष्य है।

2047 तक भारत बनेगा दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून दौरे पर हैं। यहां पर उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

अब देश में धर्म और जाति के आधार पर नहीं होता काम

रक्षा मंत्री ने कहा कि अब देश की प्रगति अब राम भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती है। हमें अब देश की प्रगति पुरुषार्थ से खुद करनी होगी। साल 2047 तक हमें विकसित भारत का निर्माण करना है। हम मजबूत डेमोक्रेसी लाना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब धर्म और जाति के आधार पर देश में काम नहीं होता है।

सैन्य दृष्टिकोण से भारत का भविष्य सुनहरा

रक्षा मंत्री ने कहा कि सैन्य दृष्टिकोण से भारत का भविष्य बहुत ही सुनहरा है। अब देश की बेटियों के लिए सेना के दरवाजे खोल दिए गए हैं।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।