HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Kalki 2898 AD के अगले पार्ट में नहीं दिखेंगी Deepika Padukone! क्यों उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया Nag Ashwin ने? जानिए असली वजह

By Shubham

Published on:

Summary

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म ने कई भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर नया माइलस्टोन खड़ा कर दिया है। पहले ही पार्ट में Amitabh Bacchan, Deepika Padukone, Kamal Haasan और Prabhas ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब दर्शकों की नजरें ...

विस्तार से पढ़ें:

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म ने कई भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर नया माइलस्टोन खड़ा कर दिया है। पहले ही पार्ट में Amitabh Bacchan, Deepika Padukone, Kamal Haasan और Prabhas ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब दर्शकों की नजरें इस फिल्म के सीक्वल पर टिकी हैं। फिल्म की कहानी के पात्र किस दिशा में जाएंगे, इसको लेकर सभी उत्सुक हैं। खबर है कि सीक्वल में दीपिका पादुकोण को निर्देशक नाग अश्विन ने बाहर कर दिया है।

Kalki 2898 AD के अगले पार्ट में नहीं दिखेंगी Deepika Padukone! क्यों उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया Nag Ashwin ने? जानिए असली वजह

फिल्म की कहानी के अनुसार, दीपिका ने भगवान विष्णु के दसवें अवतार को गर्भ में धारण किया है। पृथ्वी को बचाने के लिए दीपिका के गर्भ से कल्कि (Kalki) का जन्म होता है। कहानी के अनुसार, महाभारत के युद्ध के 6000 साल बाद कल्कि का जन्म होता है। इस बदलती दुनिया में दीपिका ने सुमति के किरदार में शानदार प्रदर्शन किया है। दर्शकों ने भी उनकी एक्टिंग को सराहा है। लेकिन अब खबर है कि सीक्वल में दीपिका पादुकोण नहीं होंगी।

आखिर दीपिका को क्यों नहीं लिया गया? खबरों के अनुसार, पहले सीक्वल में दीपिका को शामिल करने का विचार था। नाग अश्विन (Nag Ashwin) उन्हें मैटरनिटी ब्रेक देने के लिए भी तैयार थे। लेकिन फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद निर्णय बदलना पड़ा। वे जल्द से जल्द सीक्वल को रिलीज करना चाहते हैं। इस स्थिति में दीपिका को हटाकर किसी और अभिनेत्री को लेने की सोच रहे हैं। दीपिका को हटाने का कारण क्या है? क्या ये उनका प्रेग्नेंसि है या कोई और वजह? ये सवाल भी उठ रहे हैं। दीपिका ने इस फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म के एक दृश्य में जहां दीपिका गर्भवती होकर आग पर चलती हैं, वह दृश्य बहुत प्रभावी था। फिल्म की शूटिंग के समय दीपिका गर्भवती नहीं थीं, लेकिन उन्होंने इस भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाया। इस दृश्य ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। 

Kalki 2898 AD के अगले पार्ट में नहीं दिखेंगी Deepika Padukone! क्यों उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया Nag Ashwin ने? जानिए असली वजह

फिल्म के रिलीज से एक महीने पहले, फरवरी में दीपिका ने गर्भवती होने की खुशखबरी दी थी। इस दृश्य को लेकर दर्शकों ने उनकी तुलना ‘पद्मावत’ फिल्म के जौहर दृश्य से की है। कुछ ने उनकी तुलना महाभारत की द्रौपदी से भी की है। अब देखने वाली बात यह है कि बिना दीपिका के सीक्वल कितना सफल होगा। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) की सफलता से यह साफ है कि दर्शक अब इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्देशक नाग अश्विन के सामने अब यह चुनौती है कि वे बिना दीपिका के भी इस फिल्म को सफल बना पाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now