HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

चैलचौक बाजार के समीप मिला महिला का शव, मानसिक रूप से बीमार थी महिला 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नाचन : उपमंडल गोहर के चैलचौक पंचायत में एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान शुक्रि देवी (60)पत्नी खेमू गाँव गदयाहड़ा (कोहलू) की है। सुबह सबेरे महिला का शव बरामद होने से चैलचौक बाजार में यह खबर फैलने से आसपास के लोग घटनास्थल पर मौजूद हो गए। जानकारी ...

विस्तार से पढ़ें:

नाचन : उपमंडल गोहर के चैलचौक पंचायत में एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान शुक्रि देवी (60)पत्नी खेमू गाँव गदयाहड़ा (कोहलू) की है। सुबह सबेरे महिला का शव बरामद होने से चैलचौक बाजार में यह खबर फैलने से आसपास के लोग घटनास्थल पर मौजूद हो गए।

जानकारी देते हुए बलदेव सोनी ने बताया कि वे सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे तो उनकी नजर घर से नीचे की ओर पड़ी तो देखा एक अज्ञात महिला नीचे गिरी हुई है। इसको लेकर बलदेव सोनी ने इसकी सूचना चैलचौक प्रधान को दी। यह घटना दो घरों के बीच मे बनी एक खाई में गिरने से हुई है।

बताया जा रहा है कि महिला शुक्रि देवी मानसिक रूप से बीमार रहती थी व चैलचौक बाजार के इर्द गिर्द इसका हर रोज घूमना रहता था। शुक्रि देवी का पति खेमू का देहांत कुछ वर्ष पूर्व ही हो चुका है। शुक्रि देवी का एक बेटा है वह भी मानसिक रूप से बीमार रहता है। घटना की सुचना मिलते ही गोहर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

महिला की मौत कैसे हुई पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मण्डी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है।