चंबा : जिले में हड़सर से 100 मीटर दूरी पर मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात श्रद्धालु का शव मिला है। वीरवार सुबह के समय जब श्रद्धालु मणिमहेश की तरफ जा रहे थे तो उनकी नजर पत्थर पर खून से लथपथ युवक पर पड़ी। इसकेे बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
भरमौर थाना से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को उठाकर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। यहां पर शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है।
मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक आठ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।