HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

बाथरूम में मिली पंजाब की महिला की गली सड़ी लाश

By Sandhya Kashyap

Published on:

पौत्री dead

Summary

भुंतर : परगाणू इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। भुंतर शहर से सटे इस इलाके में महिला किराए के कमरे में रह रही थी। महिला के साथ एक अन्य व्यक्ति जय सिंह भी इस मकान में रहता था। महिला की लाश बाथरूम में मिली है। लाश ...

विस्तार से पढ़ें:

भुंतर : परगाणू इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। भुंतर शहर से सटे इस इलाके में महिला किराए के कमरे में रह रही थी। महिला के साथ एक अन्य व्यक्ति जय सिंह भी इस मकान में रहता था। महिला की लाश बाथरूम में मिली है। लाश भी गल-सड़ गई है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि लाश 10-15 दिन से यहां पड़ी हुई है। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है।

एसएसपी गुरदेव शर्मा ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एफएसएल. की टीम को भी बुलाया गया है और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार परगाणू में मृतक महिला अविनाश कौर (30) रहती थी। इसके साथ जय सिंह नामक एक व्यक्ति भी रहता था। लोगों को जब दुर्गंध आने लगी तो पता चला की कुछ गड़बड़ी है। मकान मालिक ने जब वार्ड मैंबर की उपस्थिति में कमरा खोला तो अंदर लाश मिली। उसके बाद पुलिस ने सूचना पर आगामी कार्रवाई अमल में लाश। घटना को लेकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

एस.एस.पी. गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। जय सिंह महिला का पति है जो 22 नवम्बर को मकान मालिक को यह कहकर गया था कि वह घर जा रहा है। उसकी पत्नी भी घर गई है और 4-5 दिन में लौटेगी। महिला के गले पर चोटों के निशान हैं। मृतक महिला राजपुरा पंजाब की रहने वाली थी।