HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

घर से दूर खेतों में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस 

By Sandhya Kashyap

Published on:

dead body

Summary

बिलासपुर : पुलिस भराड़ी थाना के तहत 43 वर्षीय व्यक्ति का शव घर से दूर खेतों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुगाल गांव का जयपाल शुक्रवार दोपहर को घर से निकला था। इसके ...

विस्तार से पढ़ें:

बिलासपुर : पुलिस भराड़ी थाना के तहत 43 वर्षीय व्यक्ति का शव घर से दूर खेतों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गुगाल गांव का जयपाल शुक्रवार दोपहर को घर से निकला था। इसके बाद रात तक घर नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खोजने का प्रयास किया। परिजन उसे फोन करते रहे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। काफी ढूंढने के बाद परिजन रात करीब 12:00 बजे पुलिस थाना भराड़ी पहुंचे और जयपाल के घर नहीं लौटने की सूचना दी। जबकि गांव के लोग उसे ढूंढने में लगे रहे। खोजबीन के दौरान पता चला कि किसी व्यक्ति ने जयपाल को भराड़ी जाने वाले पैदल रास्ते पर जाते देखा था। परिजनों ने उस रास्ते पर उसे ढूंढना शुरू कर दिया। रात करीब 1:00 बजे खेतों में फोन की घंटी बजती सुनाई दी। मौके पर देखा तो वहां पर जयपाल का शव पड़ा था  और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।