HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

CTET Admit Card 2024: जारी हुए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, 7 जुलाई को आयोजित करेगा CTET

By Sushama Chauhan

Published on:

CTET Admit Card 2024

Summary

CTET Admit Card 2024

विस्तार से पढ़ें:

CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Admit Card 2024
CTET Admit Card 2024

CTET Admit Card 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के जुलाई 2024 का आयोजन 7 जुलाई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए लाखों उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र डाउनलोड हेतु लिंक को आज यानी शुक्रवार, 5 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट, ctet.nic.in पर एक्टिव कर दिया है।

CTET Admit Card 2024: परीक्षा समय

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन सीबीएसई द्वारा किया जाता है. सीटीईटी पेपर 1 सुबह की पाली में और पेपर 2 दोपहर की पाली में होगा। सीटीईटी परीक्षा कितने बजे होगी जैसी तमाम जरूरी डिटेल्स आप अपने एडमिट कार्ड में चेक कर सकते हैं। सीटीईटी परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह के गैजेट, डिवाइस, पेपर, बुक्स, जूलरी जैसी चीजें लेकर न जाएं।अगर आपके पास जाने-अनजाने ऐसी चीजें पाई जाती हैं तो आपको एग्जाम सेंटर से बाहर भी किया जा सकता है।

CTET Admit Card 2024कैसे डाउनलोड करें

  • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं।
  • CTET एडमिट कार्ड के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थियों को दूसरे पेज पर भेज दिया जाएगा।
  • आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • CTET एडमिट कार्ड 2024 प्रदर्शित किया जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

यह भी पढ़ें: SSC CPO Answer Key 2024: दिल्ली पुलिस और CAPFs सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी अपेक्षित आज जारी

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !