HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

कांग्रेस ने हिमाचल का हक छीना, भाजपा ने दिलाया: जेपी नड्डा

By अखण्ड भारत

Published on:

Summary

Congress snatched Himachal's rights, BJP gave it: JP Nadda

विस्तार से पढ़ें:

जगत प्रकाश नड्डा ने कुल्लू में 300 मीटर लंबा रोड शो किया, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चार राज्यों में जीत पर नड्डा का अभिनंदन किया

 कुल्लू: राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का तीसरा रोड शो शुक्रवार को कुल्लू में हुआ। नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र मंडी में चुनावी हुंकार भरने पहुंचे हैं। जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने खादी को बढ़ाने का काम किया है। आजादी के बाद से आज खादी के क्षेत्र में सबसे अधिक 1,15000 करोड़ का कारोबार हुआ है। कहा कि अब देश बदल गया है, अब लोग जाति-धर्म, संप्रदाय व परिवारवाद पर नहीं, विकास पर वोट देते हैं। आज किसी को भी चुनाव में आना होगा तो विकास की बात करनी होगी। भाजपा विकास के मुददे पर काम कर रही है। मोदी सरकार विकासवाद के मुद्दे पर आगे बढ़ी है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल का हक छीना है, जबकि भाजपा ने हक दिलाया है। कांग्रेस के समय केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं में प्रदेश को 60:40 अनुपात में वित्तीय सहायता मिलती थी, लेकिन मोदी सरकार के आते ही इसे 90:10 किया गया। अब हिमाचल को केंद्रीय योजनाओं में 10 फीसदी राशि ही देनी पड़ती है। बिलासपुर एम्स, प्रदेश के फोरलेन प्रोजेक्ट, अटल टनल भाजपा की देन है। कहा कि भाजपा की ओर से किए विकास की बदौलत हिमाचल में पार्टी फिर से सरकार बनाएगी।

नड्डा शुक्रवार सुबह पहले धर्मशाला पहुंचे, वहां पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। दोपहर बाद कुल्लू पहुंचे। यहां पर 300 मीटर लंबा रोड शो किया। कुल्लू में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चार राज्यों में जीत पर नड्डा का अभिनंदन किया। नड्डा मंडी संसदीय क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। इसमें वह मिशन रिपीट के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। विधानसभा चुनाव से पहले नड्डा लगातार हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। नड्डा शिमला और कांगड़ा में भी दो रोड शो कर चुके हैं। शिमला, कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्रों के बाद नड्डा की चौथी रैली हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में होगी। यह बिलासपुर, हमीरपुर या ऊना में तय की जा सकती है। 

अखण्ड भारत

Akhand Bharat is a group of dedicated media professionals to bring out the true news to the people. With modern technology, Akhand Bharat digital channel is reaching directly to the people of India and worldwide.We have a huge reader base for digital paper, and the magazine as well as a rapidly growing follower base on all social media platforms i.e. Twitter, YouTube, Facebook, Instagram, etc. who are accessing news content online.