HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Congress के पूर्व युवा अध्यक्ष मनीष ठाकुर की कांग्रेस में वापसी सुखद : नरेंद्र परमार

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Congress आलाकमान का जताया आभार  पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हिमाचल युवा Congress नरेंद्र परमार ने भारतीय युवा Congress के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, विभिन्न राज्यों के प्रभारी व हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर कि कांग्रेस पार्टी में घर वापसी के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, ...

विस्तार से पढ़ें:

Congress आलाकमान का जताया आभार 

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हिमाचल युवा Congress नरेंद्र परमार ने भारतीय युवा Congress के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, विभिन्न राज्यों के प्रभारी व हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर कि कांग्रेस पार्टी में घर वापसी के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी,ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव शुक्ला, हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह , शिक्षा मंत्री व शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया ।

Congress के पूर्व युवा अध्यक्ष मनीष ठाकुर की कांग्रेस में वापसी सुखद : नरेंद्र परमार

उन्होंने बताया कि फायर ब्रांड नेता मनीष ठाकुर पूर्व प्रदेश युवा Congress के अध्यक्ष थे तो उस समय हिमाचल प्रदेश में युवा Congress को बेहद मजबूती मिली इस दौरान आम परिवार के युवाओं को संगठन में काम करने का अवसर मिले और विपक्ष में कांग्रेस को निश्चित तौर पर मजबूती मिली जिसके लिए वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हैं

Also Read : Congress का राजनीतिक एजेंडा – जनता की संपत्ति हड़प्पना : रणधीर शर्मा  

उन्होंने मनीष ठाकुर की कांग्रेस में घर वापसी होने से पूरे प्रदेश के युवाओं के अंदर नया जोश वा ऊर्जा प्रसारित हो रही है प्रदेश कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में मनीष ठाकुर की कार्यशाली का असर निश्चित तौर पर देखने को मिलेगा मनीष ठाकुर ने हमेशा संगठन में काम करने वाले लोगों को प्रदेश व देश में काम करने का मौका दिया ,

अपनी कर्म भूमि पांवटा साहिब पधारने पर मनीष ठाकुर जी का पांवटा में जोर-शोर से ढोल नगाड़ों के साथ व पूरे उत्साह से स्वागत किया जाएगा। मनीष ठाकुर आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को अपने सक्षम नेतृत्व से मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही साथ प्रदेश के आम परिवारों से राजनीति में जुड़े युवाओं को आगे बढ़ाने के अवसर देंगे तथा कांग्रेस पार्टी को हमेशा मजबूत बनाने के लिए कार्यरत रहेंगे।