HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

Congress : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर की हुई कांग्रेस में वापसी

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

Congress : समर्थकों के साथ हुए शामिल Congress प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर की घर वापसी करवा दी है। शनिवार को प्रदेश Congress मुख्यालय राजीव भवन में सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में विधायक रहे गंगूराम मुसाफिर अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस ...

विस्तार से पढ़ें:

Congress : समर्थकों के साथ हुए शामिल

Congress प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर की घर वापसी करवा दी है। शनिवार को प्रदेश Congress मुख्यालय राजीव भवन में सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में विधायक रहे गंगूराम मुसाफिर अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।

Congress : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर की हुई कांग्रेस में वापसी

प्रतिभा सिंह ने उनका दोबारा Congress पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और कहा कि मुसाफिर के आने से Congress को मजबूती मिलेगी। पार्टी में वापसी के बाद मुसाफिर ने शिमला संसदीय सीट को लेकर आयोजित बैठक में भी भाग लिया।

मुसाफिर की पार्टी में वापसी के बाद पच्छाद की राजनीति और आगामी लोकसभा चुनाव के सियासी समीकरणों पर कई बदलाव देखने को मिलेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने और पच्छाद कांग्रेस कमेटी को बर्खास्त किए जाने के बाद मुसाफिर के निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने से यहां भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप जीती थीं।

मुसाफिर ने 13,187 मत हासिल किए थे। कांग्रेस की उम्मीदवार दयाल प्यारी को 17, 358 मत मिले थे। भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप को 21,215 मत मिले थे। गंगूराम मुसाफिर 1982 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लगातार 6 बार पच्छाद सीट से जीत हासिल की। 1982 के बाद 1985, 1990, 1993, 1998, 2003 और 2007 में लगातार विधानसभा पहुंचे।

Also Read : Congress का BJP से सवाल : 25 विधायक से कैसे बनाएंगे सरकार, जनता को गुमराह करने का आरोप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि गंगूराम मुसाफिर की घर वापसी से पार्टी को शिमला संसदीय सीट पर मजबूती मिलेगी। बतौर निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। प्रतिभा सिंह ने कहा कि धीरे-धीरे अन्य नेताओं की भी घर वापसी होगी। सभी के नामों पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी रहे तजेंद्र सिंह बिट्टू स्वयं ही इस्तीफा देने के कारणों को स्पष्ट कर सकते हैं। उम्मीद है कि हाईकमान की ओर से जल्द ही किसी अन्य नेता को सह प्रभारी का कार्यभार सौंपा जाएगा।