HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

5 जुलाई को शाहपुर आएंगे सीएम, होगा भव्य स्वागत: केवल सिंह पठानिया

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

धर्मशाला, 3 जुलाई : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 5 जुलाई को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे पांच करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडर्न पुलिस थाना शाहपुर के भवन का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आज सोमवार को लोक ...

विस्तार से पढ़ें:

धर्मशाला, 3 जुलाई : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 5 जुलाई को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे पांच करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडर्न पुलिस थाना शाहपुर के भवन का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आज सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह शाहपुर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। 

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि यह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का पहला आधिकारिक कार्यक्रम है। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को इसे सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे इसके लिए सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी के तहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली बार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर कांगड़ा एयरपोर्ट से लेकर शाहपुर तक विभिन्न स्थानों पर जनता द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री मार्डन पुलिस थाना शाहपुर के परिसर का शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर क्षेत्र की जनता उत्साहित है और यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को मात्र छः महीने में ही बहुत सी सौगातें दी हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया कि वे बुधवार को बड़ी संख्या में यहां आकर मुख्यमंत्री का स्वागत करें।

पठानिया ने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के मुख्यमंत्री के संकल्प से जहां पूरे जिले का कायाकल्प होगा, वहीं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास को पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए यहां टूरिज़्म से जुड़े अहम प्रोजेक्ट्स को लाया जाएगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं यहां पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से इन परियोजनाओं को गति मिलेगी और शाहपुर का नाम भी आने वाले समय में पर्यटन मानचित्र में उभरकर आएगा।