HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

CM Sukhu बोले भाजपा के ऑपरेशन लोटस को जनबल ने किया पराजित

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

CM Sukhu के साथ मनाया जश्न, ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पहुँचे ओक ओवर राज्य की चार विधानसभा उपचुनाव सीटों पर जीत का जश्न मनाने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ओक ओवर पहुँचे और CM Sukhu के साथ जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ...

विस्तार से पढ़ें:

CM Sukhu के साथ मनाया जश्न, ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पहुँचे ओक ओवर

राज्य की चार विधानसभा उपचुनाव सीटों पर जीत का जश्न मनाने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ओक ओवर पहुँचे और CM Sukhu के साथ जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को उप चुनाव की जीत पर बधाई दी और उनके नेतृत्व को सराहा।

CM Sukhu बोले भाजपा के ऑपरेशन लोटस को जनबल ने किया पराजित

CM Sukhu ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में जीत का श्रेय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं और भगवान के आशीर्वाद से कांग्रेस की विधानसभा में 4 सीटें बढ़ी हैं और कांग्रेस पार्टी की सीटें 34 से बढ़कर 38 हो गई है।

उन्होंने कहा कि आने वाले तीन विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीनों सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को कदम दर कदम बढ़ना है और भाजपा की चुनौती का डटकर मुक़ाबला करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा बार-बार दावा कर रही थी कि 4 जून को भाजपा की हिमाचल प्रदेश में सरकार बनेगी, लेकिन जनता ने ख़रीद-फरोख्त की राजनीति को नकार दिया है और जनबल ने भाजपा के ऑपरेशन लोट्स को फेल कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा से पूछा जाना चाहिए कि अब वह हिमाचल प्रदेश में कैसे सरकार बनाएगी। 

CM Sukhu बोले भाजपा के ऑपरेशन लोटस को जनबल ने किया पराजित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CM Sukhu ने कहा कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर लड़ा गया। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है और कांग्रेस का मत प्रतिशत 2019 के मुक़ाबले इस बार 14 प्रतिशत बढ़ा है।

Also Read : CM Sukhu ने वनों को आग से बचाने के उपायों की समीक्षा बैठक की

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 2019 में 27.53 प्रतिशत पड़े थे जो इस बार बढ़कर 41.67 प्रतिशत हो गए हैं। जबकि भाजपा को  2019 में 69.71 प्रतिशत मत पड़े थे जो घटकर 56.44 रह गया है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता ने राज्य सरकार के 14 माह के कार्यकाल पर मुहर लगाई है और नीतियों को सराहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में रही कमियों पर चिंतन करेगी और आने वाले समय में सुधार लाया जाएगा।