HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

CM Sukhu ने की अपील चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच, एक जून को जरूर डालें वोट

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

CM Sukhu : कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पेंशन प्रदान की CM Sukhu ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से एक जून को अपना मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच है। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे ...

विस्तार से पढ़ें:

CM Sukhu : कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पेंशन प्रदान की

CM Sukhu ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से एक जून को अपना मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच है। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है और इस पर्व में सभी की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। चुनाव में एक-एक वोट क़ीमती है।

CM Sukhu ने की अपील चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच, एक जून को जरूर डालें वोट

उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है क्योंकि इस बार चुनाव बिकाऊ और टिकाऊ के बीच है। जिन लोगों ने वोट को धनबल से खरीदने का प्रयास किया है, यह समय उन्हें सबक़ सिखाने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता के साथ हर सुख-दुख में साथ रही। आपदा में कांग्रेस सरकार ने 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज दिया और आपदा प्रभावित 22 हजार परिवारों का फिर से बसाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पेंशन प्रदान की। सवा साल के कार्यकाल में में सात प्रतिशत महंगाई भत्ता और पुलिस कर्मियों की डाइट मनी बढ़ाकर 1000 रुपए की। इसके साथ-साथ पेंशनर्स के एरियर को भी क्लीयर किया जा रहा है। 

CM Sukhu ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारी वर्ग के साथ अन्य वर्गों के कल्याण के लिए भी योजनाएँ बनाई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देने की योजना शुरू की, हालांकि भाजपा ने इसमें रुकावटें पैदा की। इसके साथ-साथ राज्य सरकार ने लंबित राजस्व मामलों का निपटारा प्राथमिकता पर किया और प्रदेश में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से इंतकाल के एक लाख से अधिक और तकसीम के लगभग आठ हजार मामलों का निपटारा कर लोगों को राहत प्रदान की गई। 

Also Read : CM Sukhu ने कसा तंज, अनुराग को झूठ बोलने का फोबिया, जयराम को सपने में दिख रही OPS की फ़ाइल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CM Sukhu ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी 60 रुपए बढ़ाकर 300 रुपए की। इसके अतिरिक्त विधवाओं के 27 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क पढ़ाई और विधवाओं को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता जैसे प्रावधान किए हैं। प्रदेश के 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपना कर उनके भरण-पोषण और पढ़ाई की ज़िम्मेदारी क़ानूनी रूप से राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी बनाया है।

CM Sukhu ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को कांग्रेस सरकार 25 लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध करवा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सेब और आम का समर्थन मूल्य ऐतिहासिक 1.50 रुपए बढ़ाकर 12 रुपए किया। पहली बार किलो के हिसाब से सेब की ख़रीद सुनिश्चित की और इस सेब सीज़न में बिक्री यूनिवर्सल कार्टन में होगी।

CM Sukhu ने कहा कि देश में पहली बार दूध को समर्थन मूल्य दिया गया और प्रदेश में गाय का दूध 45 रुपए तथा भैंस का दूध 55 रुपए के रेट पर ख़रीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएँ बनाई है। कांग्रेस सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल अभी बाक़ी है और हम अपना एक-एक दिन जनसेवा के लिए समर्पित करेंगे।