HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

CM Sukhu ने आनंद शर्मा के पक्ष में किया प्रचार, बोले बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनता

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

CM Sukhu : जनता की ताकत ही कांग्रेस की ताकत CM Sukhu ने आज चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से आनंद शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। भंजराडू में ...

विस्तार से पढ़ें:

CM Sukhu : जनता की ताकत ही कांग्रेस की ताकत

CM Sukhu ने आज चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से आनंद शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

CM Sukhu ने आनंद शर्मा के पक्ष में किया प्रचार, बोले बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनता

भंजराडू में एक विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पिछले 15 सालों से कांगड़ा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती आ रही है लेकिन भाजपा के सांसद कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में नाकाम सिद्ध हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने दिग्गज नेता आनंद शर्मा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा पहले भी हिमाचल प्रदेश के मुद्दों की पैरवी करते रहे हैं और लोकसभा संासद के रूप में इस लोकसभा क्षेत्र की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा संसद में हिमाचल प्रदेश के हितों की मजबूती के साथ पैरवी करेंगे।

CM Sukhu ने कहा कि इस बार का चुनाव देश और प्रदेश की आने वाली राजनीति को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 6 विधायकों को भारतीय जनता पार्टी ने खरीदा है तथा यह चुनाव खरीद फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब देने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार बिकने वाले विधायकों के साथ साथ खरीददार पार्टी को भी कड़ा सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायक भी बिके हैं और दूसरी किश्त पाने के लिए अपना इस्तीफा स्वीकार कराने के लिए विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

CM Sukhu ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास धनबल नहीं है और जनता की ताकत ही कांग्रेस पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर का सिला-सिलाया कोट दर्जी के पास ही रह जाएगा। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर और भाजपा की हिमाचल प्रदेश सरकार बनाने की हसरतें अधूरी ही रह जाएंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CM Sukhu ने आनंद शर्मा के पक्ष में किया प्रचार, बोले बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनता

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपना साढ़े तीन साल का बाकी कार्यकाल भी पूरा करेगी और सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता जागरूक है और देवी-देवताओं में विश्वास रखती है। ऐसे में खरीद फरोख्त की राजनीति हिमाचल प्रदेश की जनता को मंजूरी नहीं है।

CM Sukhu ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा साल में प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं और उन्हें धरातल पर लागू किया। आपदा में राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए कानून बदल दिया और अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रूपये का विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया,

जिसके तहत पूरी तरह से घर नष्ट होने पर मुआवजा राशि को 1.30 लाख रूपये से बढ़ाकर सात लाख रूपये किया, जबकि कच्चे घर को नुक्सान होने पर मुआवजा राशि 4000 रूपये बढ़ाकर एक लाख रूपये की। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने लंबित राजस्व मामलों के निपटारे को प्राथमिकता दी और अब तक इंतकाल के एक लाख तथा तकसीम के साढ़े सात हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा किया गया।

Also Read : CM Sukhu ने फिर साधा EX CM पर निशाना : दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित करने के लिए पुरानी पैंशन को बहाल किया है जबकि जय राम ठाकुर  ने कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पुरानी पैंशन बिना किसी राजनीतिक लाभ को देखते हुए दी है और इसका लाभ रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलना शुरू हो गया है। जिन कर्मचारियों को पहले एनपीएस के तहत 2700 रूपये पैंशन मिल रही थी, उन्हें अब पुरानी पैंशन के तहत 32000 रूपये तक पैंशन मिल रही है।

CM Sukhu ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चोर दरवाजे बंद करके 2200 करोड़ रूपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जिसे अब विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों में बांटा जा रहा है। विधवा महिलाओं के 27 साल तक के बच्चों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। उन्हें घर बनाने के लिए तीन लाख रूपये की मदद दी जा रही है। दूध का समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश देश में पहला राज्य बना है। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। इसके अतिरिक्त मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 300 रूपये की गई है।

भंजराडू में 25 भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विधायक नीरज नैयर सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।